18 August Ka Rashifal

18 August Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

18 August Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

 रविवार 18 अगस्‍त को मेष समेत 5 राशियों के लिए सफलता प्राप्ति के लिए बहुत ही शुभ संयोग बने हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग में आपको हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी और साथ ही आपका सम्‍मान बढ़ेगा। कारोबार में कोई बड़ी डील फाइनल होने से आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी और आपकी स्थिति बेहतर होगी।

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: नया घर बनवाते समय इन बातों का हमेशा रखें ख्याल

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों का दिन बहुत ही भाग्‍यशाली रहेगा और हर काम अपने तय समय के अनुसार आराम से होगा। किसी बैंक से लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी और लाभ में भी वृद्धि होगी। आपको सम्मानित किए जाने से मन प्रसन्‍न होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा और नए मित्रों से आपको सहयोग प्राप्‍त होगा। पत्नी पक्ष से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी।

वृष राशि (Taurus)  वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन निवेश संबंधी मामलों में अच्छा रहना है। नौकरी में कार्यरत लोग अपने कामों से अपने बॉस को प्रसन्न रखेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती हैं। संतान की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान देना होगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों को सावधान रहने की सलाह है। आप फिजूल के खर्चे से बचें तो दिन अच्‍छा बीतेगा। आप किसी रोग से पीड़ित हैं तो आज आपके कष्ट में वृद्धि होगी। अकस्मात् लाभ होने से आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा और धर्म, आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। शाम के वक्‍त आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)  कर्क राशि के जातकों के लिए दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। माता जी को कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है। आपकी कोई पारिवारिक कलह आपके लिए सिरदर्द बनेगी। आपको अपने नौकरी में कोई बदलाव करने से बचना होगा। आप किसी को धन उधार देने से बचें।  आपके कामों की गति थोड़ा धीमी रहेगी, लेकिन फिर भी आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों के लिए दिन फलकारक है। आपका दिन शांति और सुख में बीतेगा। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से किसी मामले में विवाद होने से आपका मन काफी अशांत रहेगा और नाराजगी बढ़ सकती है। मधुर वाणी का प्रयोग करें वरना विवाद पैदा हो सकते हैं। आपके संबंधों में कड़वाहट आ सकती है।

कन्या राशि (Virgo)  कन्या राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपके कामों को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी। आप अपने माताजी से किसी बात को लेकर जिद ना करें, नहीं तो उन्हे आपकी बातों से कष्ट होगा। आपका कुछ धन यदि कहीं डूबा हुआ था, तो उसके मिलने की संभावना है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई शत्रु आपके कामो में विघ्न डालने की कोशिश करेगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों का दिन लाभ और सफलता से भरा होगा और मन काफी प्रसन्‍न होगा। अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी। आय भाव में वृद्धि होगी और आपको सफलता प्राप्‍त होगी। अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्ति भाव और निष्ठा रखें। आज नये कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा। आपके लिए शेयर बाजार में निवेश करने का बेहतर अवसर है। लाभ उठाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर सोच विचार अवश्य करना होगा। परिवार में किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है, जो आपको समस्या देगा। आपको अपने जीवनसाथी से संतान की पढ़ाई में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए बातचीत करने से आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आपका कोई मित्र आपके घर आ सकता है।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: घर के मेन गेट पर गणेश जी की मूर्ति लगाना सही या नहीं?

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों का दिन भाग्‍यशाली है और आज आपके अंदर विद्या, बुद्धि और ज्ञान की वृद्धि होगी। आप दूसरों की आर्थिक मदद कर सकते हैं। भाग्य की ओर से भी आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। शाम से लेकर रात तक आपका मन प्रसन्‍न होगा। बाहर का खाने से बचें। पेट का विकार होने से आपका मन काफी परेशान रहेगा। सावधान रहें तथा खानपान पर संयम बरतें।

मकर राशि (Capricorn)   मकर राशि के जातकों के लिए दिन किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आपको बड़ी मात्रा में धन हाथ लगने से आपके काफी रुके हुए काम बन सकते हैं। आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। यदि आपको लंबे समय से कोई काम की चिंता सता रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी काम के चलते अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संतान आपकी इच्छा के विरुद्ध कोई काम कर सकती है।

 कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों का दिन लाभ और सफलता से भरा होगा। बुद्धि विवेक से आपको हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी। सीमित और आवश्यकतानुसार व्यय करें तो कुछ पैसे बचा पाएंगे। सांसारिक सुख भोग के साधन बढ़ेंगे और आपके जीवन में आराम आएगा। नौकर चाकरों का सुख पूर्ण रूप से मिलेगा। शाम से लेकर रात तक आपको किसी यात्रा पर जाने का सुख मिलेगा और परिवार के साथ समय अच्‍छा बीतेगा।

मीन राशि (Pisces)  मीन राशि के जातकों के लिए दिन परोपकार के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा और अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्यो में भी लगायेंगे।  प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारों में वृद्धि होगी। आप किसी काम को लेकर भाई व बहनों से सलाह कर सकते हैं। आपका कुछ धन यदि डूबा हुआ था, तो उसके लिए आपको मिलने की पूरी संभावना है। आपको अपने पिताजी की ओर से कोई उपहार मिल सकता है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।