18 April 2025 Ka Rashifal

18 April 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

18 April 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 18 अप्रैल को वैशाख कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। पंचमी तिथि शुक्रवार शाम 5 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 1 बजकर 3 मिनट तक परिघ योग रहेगा। इस योग में शत्रु के विरूद्ध किए गए कार्य में सफलता मिलती है अर्थात शत्रु पर विजय अवश्य मिलती है। साथ ही शुक्रवार सुबह 8 बजकर 21 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मूल नक्षत्र लग जाएगा।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों का दिन आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी काम करने के तरीके और निर्णय क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। अगर आप सरकारी क्षेत्र में हैं तो कोई सम्मान या मान्यता प्राप्त हो सकती है। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, जिससे अटके हुए कार्य भी समय से पूरे हो सकते हैं। हालांकि दोपहर के समय कुछ असहमति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन आपका संयम काम आएगा। निजी व्यवसाय में नई डील की संभावना है, लेकिन दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: तिजोरी में रखो तुलसी की जड़, बरसेगा धन ही धन, मां लक्ष्मी भी होंगी प्रसन्न

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए सामाजिक कामों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी छवि अच्छी रहेगी और आपको एक नई पहचान मिलेगी, लेकिन आप अपने मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनाए रखें। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल-मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आपका कोई मित्र आपसे धन को लेकर कोई मदद मांग सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों को व्यापार में अनचाहे खर्चे परेशान कर सकते हैं। यदि आप आयात-निर्यात या मार्केटिंग से जुड़े हैं, तो खर्चों का लेखा-जोखा संभालकर रखें। कार्यस्थल पर उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने पर तनाव हो सकता है, लेकिन मेहनत रंग लाएगी। यदि आप नौकरी में हैं तो किसी उच्चाधिकारी की सलाह या समर्थन मिल सकता है। प्राइवेट जॉब वालों को नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लग सकते हैं, लेकिन आपको एक-एक करके निपटाना बेहतर रहेगा। आप किसी धार्मिक संस्था से जुड़कर अच्छा नाम कमाएंगे। आपके मित्र के रूप में कुछ शत्रु हो सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को मनपसंद काम मिल सकता है, जिससे उनके मन में खुशियां रहेंगी। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: शादी वाले घर में इन बातों का रखें खास ध्यान, नहीं तो बढ़ सकती हैं परेशानियां!

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों का दिन दिन थोड़ी मानसिक उथल-पुथल के साथ शुरू हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोगों से मतभेद हो सकते हैं, खासकर यदि आप किसी टीम में काम कर रहे हैं। लेकिन दोपहर के बाद चीजें बेहतर होंगी। क्रिएटिव क्षेत्रों से जुड़े लोग अपनी प्रतिभा से दूसरों को प्रभावित करेंगे। विदेश से जुड़ी कोई डील या ईमेल आ सकती है। सीनियर्स से संवाद में सावधानी रखें और अहंकार से बचें।

कन्या राशि (Virgo)  आज आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने भाई के लिए कुछ धन का इंतजाम करेंगे। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आपकी किसी नहीं संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको किसी गलती के कारण अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग किसी दूसरी नौकरी के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों के लिए दिन करियर के लिए शुभ है। नई योजनाओं और निवेश के लिए अनुकूल समय है। नौकरी बदलने का विचार कर रहे लोगों के लिए सुनहरा मौका बन सकता है। बिजनस में पार्टनरशिप या एक्सपेंशन की योजनाओं पर कार्य करें। बॉस या ऊपरी अधिकारी से मिलने का समय शुभ रहेगा। आपके विचारों को महत्व मिलेगा। स्टार्टअप से जुड़े लोग फंडिंग के लिए प्रयास करें, संभावना बन रही है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा वाला रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम लगने से आप परेशान रहेंगे, लेकिन आपके स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन रहेगा, जिससे परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। आपको राजनीति में सोच समझकर कदम बढ़ाना होगा, क्योंकि वहां विरोधी आपके खिलाफ कोई ना कोई चाल चलते रहेंगे। आपको अपने बिजनेस को लेकर कोई लोन आदि लेना पड़ सकता है, तभी आप अच्छा इन्वेस्टमेंट कर पाएंगे।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि वालों के विद्या और ज्ञान में वृद्धि होगी। यदि आप किसी शिक्षक, रिसर्चर या अकादमिक क्षेत्र से जुड़े हैं तो सफलता आपके कदम चूमेगी। धर्म-कर्म से जुड़ी गतिविधियां भी करियर में सकारात्मकता लाएंगी। फ्रीलांस या क्रिएटिव पेशों से जुड़े लोगों को बड़ा क्लाइंट मिल सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत होगी लेकिन अपच और गैस से परेशानी हो सकती है। खानपान का ध्यान रखें और बाहर का न खाएं।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके लिए दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आप कहीं घूमने-फिरने जाएं, तो वाहनों का प्रयोग आप सावधान रहकर करें, क्योंकि वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकते हैं। आप किसी की कहीसुनी बातों का भरोसा ना करें। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों के लिए दिन इनोवेटिव विचारों से भरा रहेगा। टेक्नॉलजी, आईटी या साइंस के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई खोज या प्रॉजेक्ट में सफलता मिल सकती है। फाइनेंस या शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक विश्वासघात की संभावना है, अतः गोपनीय बातों को साझा करने से बचें। ऑफिस में राजनीति से दूर रहें। शाम को कोई नई यात्रा की योजना बन सकती है, जो भविष्य में लाभदायक होगी।

मीन राशि (Pisces)  आज आपकी कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की संभावना है, इसलिए आप किसी छोटे-से छोटी बात को नजरअंदाज करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से धन को लेकर कोई वादा बहुत ही सोच समझ कर करें। आपकी कोई इच्छा यदि अधूरी थी, तो वह पूरी हो सकती है, जिससे आपको खुशी होगी। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप परिवार के सदस्यों को लेकर किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।