Accurate prediction of 12 zodiac signs

17 June 2024 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: इस दिशा में ना रखें पेड़-पौधे..घर में हमेशा होंगे झगड़े

ख़बरीमीडिया के Whatsapp चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और ऑफिस में आपकी बात को पूरी तवज्‍जो दी जाएगी। आपको जिस बात की आशंका है उसकी वजह से आप परेशान रहेंगे। आपको कहीं दूर जरूरी काम से जाना पड़ सकता है। इस यात्रा में आपके सभी काम पूरे होंगे और भाग्‍य साथ देगा। आपका भलमन साहत में नुकसान हो सकता है। संभकलर रहें।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी। आपके आवश्यक कार्यों को भी गति मिलेगी। शासन व सत्ता का आपको पूरा लाभ मिलता दिख रहा है। आपको किसी यात्रा पर जाते समय अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करनी होगी। जो लोग विदेश से व्यापार की योजना बना रहे हैं, उनकी वह इच्छा आज पूरी हो सकती है। आप किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो समस्या होगी। व्यापार में आप छुटपुट  लाभ के अवसरों को पहचान कर आगे बढ़ें।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों को आज खास लाभ होगा और आज आपको कुछ जरूरी काम सौंपे जा सकते हैं। चलते फिरते भी अचानक में कोई प्रियजन मिल सकता है जिसकी तत्काल मदद भी आपको करनी होगी। आपके जीवन में कुछ कठिनाई आ सकती हैं और आपका काम करने में मन नहीं लगेगा।

कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि के लोगों के लिए दिन सफलता से भरा होगा और सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूर्ण हो जाएंगे। कृपया दूसरों के लिए अच्छा जरूर सोचें और करें भी। आज आपको जरूरी कार्य को पूरा करने के लिए बाहर भी जाना पड़ सकता है। आज शाम को कुछ जरूरी खर्च आपके सामने आ सकते हैं। आज किसी मामले में आपको धन लाभ होगा।

सिंह राशि (Leo)   आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहेगा। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप किसी के कहने में आकर बेकार की वस्तुओं में निवेश कर सकते हैं, जो आपको नुकसान देगी। आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आपके पिताजी से आपको किसी बात को लेकर डांट खानी पड़ सकती है। आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच विचार कर करें, क्योंकि आपको उसे पूरा करने में समस्या आएगी। आपको अपने बिजनेस में कुछ बदलाव बहुत ही सोच विचार कर करने होंगे। 

कन्या राशि (Virgo)  कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन सच्‍चाई और सतर्कता से भरा होगा और आपको पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति आने पर क्रोध पर काबू रखें तो सब कुछ अच्‍छा होगा। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी और आपको राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं, भाग्‍य आपका साथ देगा।

ये भी पढ़ेः Ganga Dussehra 2024: गंगा दशहरा, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

तुला राशि (Libra)   आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। अध्ययन व आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। व्यक्तिगत प्रयासों में आप उत्साह से भरे रहेंगे। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ आजमाने से बचना होगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर  हिस्सा लेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा और प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सांयकाल प्रियजनों से भेंट करें और सैर सपाटे में आपका मन लगेगा। मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा।

धनु राशि (Sagittarius)   आज का दिन आपके लिए साख व सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आप अपने आवश्यक कार्यों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में आप कामयाब रहेंगे। आप भावनात्मक विषयों में उत्साह दिखाएंगे। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। भाई बंधुओं से आपकी नजदीकियां बढ़ेंगी।

मकर राशि (Capricorn)  मकर राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आज व्यवसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने से हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर होगी और आपको लाभ होगा। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूरे होंगे। धार्मिक स्थानों की यात्रा का मन बना सकते हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।

 कुंभ राशि (Aquarius)   आज का दिन आपके लिए कला व कौशल में निखार लेकर आएगा। रचनात्मक कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपको कुछ नये संपर्कों से लाभ मिलेगा। किसी कार्य को बेहतर करने के लिए आप उसमें जुटे रहेंगे। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आप अपने घर के रख रखाव आदि चीजों पर पूरा ध्यान देंगे। आपका कोई बचपन का मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है, जिसकी प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। बिजनेस कर रहे लोगों को एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा।

मीन राशि (Pisces)  मीन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आपका जीवन आनन्द में बीतेगा। पास व दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। बिजनस में बढ़ती प्रॉग्रेस से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधानी से करना है। आप अपनी व्यावसायिक योजनाओं में अपने पार्टनर से सहमति बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)