17 January 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
17 जनवरी को माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और शुक्रवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज पूरा दिन पार कर कल सुबह 5 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 57 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जायेगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: नहाने के बाद भूलकर भी ना करें ये ग़लतियां
मेष राशि (Aries) मेष राशि के लोगों के लिए दिन शुभ है और भाग्य आपका साथ देगा। आपकी सभी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी और आपको किस्मत का भी साथ मिलेगा। यात्रा सामान्य रूप से लाभप्रद होगी और आपकी तरक्की होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। आपका दोपहर के बाद किसी बड़े अधिकारी से विवाद हो सकता है। हर काम को काफी संभलकर करें। उच्चाधिकारी से विवाद होने पर कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। अतिथि के आगमन से खर्च बढ़ना संभव है।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप शौक और मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आपको भाइयों की कोई बात बुरी लग सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि देरी हो रही थी, तो उसके लिए आप अपने किसी परिजन की मदद से दूर होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको किसी कानूनी मामले में सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों के लिए दिन परेशानियों से भरा होगा और आपके जीवन में कुछ ऐसी समस्याएं आ सकती हैं कि आप खुद को चारों तरफ से घिरा रहेगा। राजनीतिक गतिविधियों में भी किसी प्रकार की रुकावट आ सकती है। दोपहर के बाद में नवनिर्माण की रूपरेखा बनेगी और आप कारोबार में कुछ नया करने के बारे में सोच सकते हैं। रात के समय किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं और उसमें आपको लाभ होगा।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए किसी रुके हुए काम को पूरा करने के लिए रहेगा। आपके बिजनेस में रुका हुआ काम आपको मिल सकता है। पारिवारिक मामलों को आप घर से बाहर न जाने दें। आप अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। आपके बॉस आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोगों के लिए दिन मिश्रित फलकारक है और आपका दिन काफी दौड़भाग और व्यस्तता में बीतेगा। समाज में आपके लिए स्वच्छ छवि का निर्माण होगा और आपके रोजाना के कार्य में आपको लाभ होगा। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपके संकल्पित कार्य सिद्ध होंगे और कारोबार में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपने खर्चों को जरूरत के हिसाब से खर्च करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा। आपको आपकी किसी गलतफहमी से दूर रहना होगा। विदेशो से व्यापार कर रहे लोगों को किसी डील को सोच समझकर फाइनल करना होगा। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह भी आपको मिल सकती है। आपको किसी काम को लेकर बेवजह टेंशन हो सकती है।
तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा और आपके सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आपके लिए तरक्की के योग बन रहे हैं और रुकी योजनाएं पूर्ण होंगी। आपको हर मामले में जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यवसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। आपको शाम से लेकर रात तक किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का डर है। सतर्क रहें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लग सकता है। आपको अपनी बात लोगों के सामने स्पष्ट रखनी होगी। आपको कोई शारीरिक समस्या परेशान करेगी। आप अपने बिजनेस को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। आपके सहयोगी कामों में आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: तुलसी के साथ मनी प्लांट रखने के फायदे पढ़ लीजिए
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लोगों को करियर को लेकर काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप अपने धैर्य और मृदु व्यवहार से वातावरण को हल्का करने में कामयाब होंगे। अपने प्रिय व्यक्ति की मदद करने के कारण आपको काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है। रात का समय मनोविनोद में बीतेगा और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी और किस्मत का साथ मिलेगा।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे। कोई फैसला के लिए आपको पछतावा हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य को नई नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। राजनीति में आप सोच समझकर कदम बढ़ाएं। आप खानपान में अच्छे भोजन का आनंद लेंगे, लेकिन आपने बिजनेस में यदि कोई जोखिम लिया, तो उससे आपको बाद में कोई नुकसान हो सकता है। काम का बोझ आपके ऊपर अधिक रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपके धन सम्मान में वृद्धि होने से मन में काफी प्रसन्नता का भाव रहेगा। किसी महान सफलता का हर्ष होगा। बड़ी मात्रा में अचानक से आपके हाथ में रुपया आने से आपको खुशी होगी। दिन के उत्तरार्ध में पिछले चार दिनों से चला आ रहा विवाद खत्म होगा और हर मामले को आपसी बातचीत से सुलझा लेंगे। रात्रि का समय सैर सपाटे में व्यतीत करें।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको समाज में अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा, लेकिन आपकी तरक्की देखकर आपके विरोधी भी बढ़ सकते हैं। किसी नई नौकरी का आपको कोई ऑफर आ सकता है। आपके कुछ नए प्रयास बेहतर रहेंगे। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

