17 August Ka Rashifal

17 August Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

17 August Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

 शनिवार 17 अगस्‍त को शनिदेव की कृपा सिंह सहित 5 राशियों पर विशेष रूप से रहेगी। शश राजयोग और आयुष्‍मान योग में आपका हर कार्य पूर्ण होगा और सभी योजनाएं सफल होंगी। आपके धन में वृद्धि होने से आपके कई रुके कार्य फिर से आरंभ हो सकते हैं।

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: नया घर बनवाते समय इन बातों का हमेशा रखें ख्याल

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों का दिन शुभ है और आज आपको ऑफिस और परिवार के लोगों से हर प्रकार का सहयोग प्राप्‍त होगा। आपको किसी कारण से संतान पक्ष के लोगों से निराशाजनक समाचार मिल सकता है। शाम को आपका कोई रुका कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्‍न रहेगा और आपको कोई रुका कार्य बनने की संभावना है। रात का समय प्रियजनों भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए कारोबार में अच्छा अवसर लेकर आने वाला है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा और आप अपनी वाणी व व्यवहार से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। विदेश में रह रहे किसी परिजन से फोन कॉल के जरिए कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी काम के पूरा न होने से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों को करियर में सफलता के योग हैं। आपको कार्यक्षेत्र में सम्‍मान मिलने से मन प्रसन्‍न होगा। किसी मामले में शिक्षा और प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलने से आपको खुशी होगी। मन में हर्ष होगा। शाम के समय कोई रुका कार्य पूर्ण होने की संभावना है। रात का वक्‍त आनंद और उत्‍साह में बीतेगा। आपको सौभाग्य प्राप्त होगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए आय और व्यय मे संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। खर्च अधिक करने की आदतों के कारण परेशान रहेंगे। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जाएंगे, जिसमें उनका अच्छा खासा पैसा खर्च होगा। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याओं को लेकर आप अपने माताजी से बातचीत कर सकते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा। आपके सुख और आनंद में वृद्धि होगी। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। आपको वाणी की सौम्यता और सम्‍मान से लाभ होगा। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। सेहत के मामले में लापरवाही करना आपको भारी पड़ सकता है। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए खुशियां लेकर आएगा। भाई व बहनों से आपकी खूब पटेगी। आप परिवारिक समस्याओं को लेकर भी बातचीत करेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र में आप अपने सीनियर से कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी मित्र की याद सता सकती है। कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों लाभ होगा और आपके चारों ओर काम का माहौल बहुत शानदार रहेगा। आपके परिवार के सदस्‍यों में आपसी प्रेम बढ़ेगा। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का अंत होगा और आपकी जीत होगी। पास और दूर की यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके कामों में विघ्न आने से आपको परेशानी होगी, लेकिन आप अपनी सुविधाओं पर ध्यान दें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लाभ मिलेगा और माता-पिता की सेवा करना आपके लिए बेहतर रहेगा। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: घर के मेन गेट पर गणेश जी की मूर्ति लगाना सही या नहीं?

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों को लाभ होगा। आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता और गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। शाम से लेकर रात तक आपको सांस्कृतिक और पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने से लाभ होगा और आपका दिन आनंद में प्रसन्‍नता के साथ बीतेगा।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपको  किसी काम को लेकर योजना बना कर आगे बढ़ना होगा। व्यवसाय में आप तरक्की के राह पर आगे बढ़ेंगे, लेकिन कुछ रुकावटें आएंगी, जिन्हें आप  दूर करने के लिए कोशिश करेंगे।

 कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों के लिए लाभ और आनंद का दिन है। हर प्रकार के विवाद से दूर रहें और आपको अपने परिवार के साथ आनंद की प्राप्ति होगी। अपनी बुद्धि द्वारा किए कार्यों में ही हानि हो सकती है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े विवाद से बचें।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कहीं मित्रों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बनाएंगे। आपको किसी मनचाहे फल की प्राप्ति हो सकती हैं। आप आज अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। बिजनेस के मामले में यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा, इसलिए आपको अपने कामों पर फोकस बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको किसी काम को पूरा करने में समस्या आ सकती हैं।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।