15 October Ka Rashifal

15 October Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

15 October Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

15 अक्टूबर को आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और मंगलवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि मंगलवार रात 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। 15 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 14 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही मंगवनार रात 10 बजकर 9 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 15 अक्टूबर को भौम प्रदोष व्रत किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में सीढ़ियों के नीचे रखेंगे ये चीजें, तो हो जाएंगे कंगाल!

मेष राशि (Aries)   मेष राशि वालों के आज सोचे हुए काम पूरे होते नजर आएंगे, जिससे आपको खुशी होगी। नौकरी करने वालों को आज किसी बड़ी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिससे करियर में अच्छी वृद्धि होगी। आज किसी मेहमान के आगमन पर धन खर्च हो सकता है और छात्रों की शिक्षा के क्षेत्र में चल रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। अगर आप आज किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए यात्रा करते हैं, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए किसी वाद-विवाद की स्थिति में धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी काम को छोटा या बड़ा समझकर नहीं करना है। आप अपने व्यापार में कमियों को दूर करके आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। आपके भाई से पारिवारिक संपत्ति को लेकर कुछ खटपट होने के संभावना है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर कहनी होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई से संबंधित कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज जीवनसाथी के साथ अपने बच्चों के भविष्य से संबंधित योजनाएं बनाएंगे, जिसमें आपको उनके सहयोग की भी आवश्यकता होगी। आज आपका मन किसी बात को लेकर चिंतित रह सकता है, जिसके कारण किसी काम में मन नहीं लगेगा। नौकरी करने वालों को आज अधिकारियों की वजह से कामकाज में परेशानी आ सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है, जिससे घरवाले काफी खुश नजर आएंगे।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने शारीरिक कष्टों पर थोड़ा ध्यान देना होगा, तभी उससे राहत मिलेगी। आप व्यर्थ के कामों में पड़ने के कारण अपने कामों पर ध्यान थोड़ा कम देंगे। संतान को किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में किसी जश्न का आयोजन हो सकता है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को दूर करने की कोशिश करें, नहीं तो वह बढ़ सकती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सुबह-सुबह आपको कई शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे और धन प्राप्ति के मार्ग भी मिलेंगे, जिससे आपके बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। आज आप अपना कोई ऐसा काम पूरा कर सकते हैं, जो काफी समय से रुका हुआ था। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, इस पर कुछ धन भी खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों को आज किसी नयी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिल सकता है। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए कुछ विशेषकर दिखाने के लिए रहेगा। आपको बिजनेस में भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने बॉस से किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो इसका असर उनके प्रमोशन पर पड़ेगा। आपने किसी से कोई वादा किया था, तो आप उसे पूरा कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपके कंधों का बोझ हल्का होगा। परिवार से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन खुश हो जाएगा। परिवार में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लग सकती है, जिससे सभी घरवाले काफी खुश नजर आएंगे। व्यापार करने वालों को आज अच्छा मुनाफा होगा और बनाई गई योजनाओं से अच्छा मुनाफा मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको व्यावसायिक योजनाओं को प्राथमिकता देनी होगी, लेकिन पारिवारिक समस्याएं आज बढ़ सकती हैं, जो आपके लिए सिरदर्द बनेगी। इन्वेस्टमेंट को करने से पहले अपने परिवार पर सदस्यों से बातचीत करने की आवश्यकता है। आपके पिताजी किसी की सलाह पर चलेंगे, तो वह कारगर सिद्ध होगी। आप परिवार के सदस्यों को लेकर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार पर बांध दे ये चमत्कारी चीज, आएंगी ढेरों खुशियां…

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। नौकरी में अगर आपका अपने अधिकारियों से वाद-विवाद होता है तो उसमें आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। आज आपको घर के किसी काम को पूरा करने की मदद के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यापार करने वाले धन का लेन देन करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। आज पुराने मित्रों से मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा और कहीं बाहर घूमने जाने की योजना भी बनाएंगे। सायंकाल का समय परिजनों के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। यदि परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कुछ समस्या दिखे, तो वह आने वाले समय में बढ़ेगी और आपको समस्या देगी। जीवनसाथी से यदि कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह काफी हद तक दूर होगा। आप अपनी घरेलू समस्याओं को मिल बैठकर दूर करेंगे। आपकी यदि कोई डील लटकी हुई थी और वह फाइनल होने वाली थी, लेकिन वह अंत समय में लटक सकती है, जो आपको थोड़ा टेंशन को बढ़ा सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वाले आज के दिन बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से संतुष्ट रहेंगे, जिससे भविष्य के लिए आर्थिक स्थिति की चिंता कम होगी। व्यवसाय में बड़ी सफलता मिल सकती है, जिसकी आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। नौकरी करने वालों को आज नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा और अधिकारियों व सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच कोई विवाद चल रहा है तो उसे आज बातचीत से सुलझा लें। हालांकि शाम को कोई ऐसी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपको थोड़ा तनाव हो सकता है।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विभाग के प्रस्ताव आ सकते हैं। आप अपने परिवार के सदस्यों को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे, जिसमें आप कामयाब अवश्य होंगे, लेकिन आपने यदि किसी से धन उधार लिया तो आपको उसे उतारने में समस्याएं आएगी। आप अपने बिजनेस को ऊंचाइयों तक लेकर जाने में कामयाब रहेंगे, जिसमें आपके सहयोगी भी आपका पूरा साथ देंगे। आपके किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।