14 June 2024 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः लैपटॉप को इस दिशा में रखिए..करियर ग्रोथ के साथ जीवन में आएगी खुशहाली

ख़बरीमीडिया के Whatsapp चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आज आपको परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है और आपके लिए सफलता के जबर्दस्‍त योग बन रहे हैं। आज आपको अजनबी लोगों का सहयोग मिल सकता है और अपने लोग आंखें दिखा सकते हैं। आपके लिए सक्रिय हुए विरोधी भी परास्त होंगे। निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी। कोई शुभ समाचार आपके उत्साह को बढ़ाएगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कामों को लेकर भागदौड़ करनी होगी। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान कर सकता है। आप वाहनों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बीताएंगे। वाहनों का प्रयोग आप संभलकर करें, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सम्‍मान से भरा होगा और भाग्‍य आपका साथ देगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति भी होगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। आज ऑफिस में कुछ लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों का विरोध कर सकते हैं। कारोबार में आपको नुकसान हो सकता है। सावधानी से हर काम करें। परिवार की समस्याओं के संबंध में कोई गलत निर्णय लेने से बचें।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए खुशियां लेकर आएगा। आपकी कोई योजना आपको अच्छा धन लाभ देगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात चल रही थी, तो उनके विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती हैं। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मजबूती करने में व्यतीत करेंगे और आपको अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ते को बेहतर बनाए रखने के लिए उसे समय देना होगा, तभी आप लड़ाई झगड़े से दूर रह सकेंगे। भाई बहनों का सहयोग आपको भरपूर मिलेगा। आप लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहें।

सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और करियर से जुड़े सभी कार्य बनते नजर आएंगे। अच्छे दिनों का संयोग मन को प्रफुल्लित करेगा। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यापार व व्यवसाय से संबंधित कई नए अनुभव प्राप्‍त होंगे। व्यापार व व्यवसाय से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी और आपके ऊपर विश्‍वास करेंगे।

ये भी पढ़ेः जुलाई से इन राशियों पर भारी पड़ेंगे शनि..जानिए बचने के उपाय?

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए सेहत संबंधित समस्याओं को लेकर आने वाला है। आप अपने कामकाज में जल्दबाजी दिखाने के कारण कोई गलती कर बैठेंगे। आपको सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि आपके कुछ शत्रु आपके मित्र के रूप में हो सकते हैं, जिन्हें आप पहचान में ढील देंगे। प्रियजनों के साथ आपका कोई वाद विवाद हो सकता है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। पिताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपकी कोई पुरानी गलती कार्यक्षेत्र में अधिकारियों को पता चल सकती है।

तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपके सभी कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी व एक के बाद एक मामले सुलझते चले जायेंगे। उदर और आंख में कष्ट के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा जिससे कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे वरना समय आपको पीछे छोड़ देगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संकल्प लेंगे और आपको अपने जीवन में कुछ संघर्षों का सामना करना पड़ेगा। आप हिम्मत से काम ले और आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपका बिजनेस पहले के मुकाबले ज्यादा बढ़ेगा, लेकिन कुछ गलत निर्णयों के कारण समस्या में आ सकती हैं। आप कुछ समय अपने दोस्तों के साथ कुछ राजनीतिक समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आपको अपनी भावनाओं पर पूरा नियंत्रण बनाए रखना होगा।

धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा। आपको आर्थिक मामलों में लाभ होगा। आज आपको शुभ संदेश आने से उत्साह बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। आपको अपने घर में हर प्रकार का सहयोग मिलेगा। पर्याप्त धन संपदा हाथ में होने के बावजूद कुछ पारिवारिक अशांति रहेगी। इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय सबसे पहले ही न लें तो आपके लिए अच्‍छा है।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहेगा। कुछ निराशाजनक सूचना सुनने को मिलने से आप परेशान रहेंगे और कार्यक्षेत्र में आपको खुद को साबित करने में काफी समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपकी समस्याएं दूर होंगी। आप अपने मन में अहंकार भरी बातें ना लाएं। आपको अपने किसी रिश्तेदार की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको किसी विदेशी की यात्रा पर जाने के संकेत मिलते दिख रहे हैं। माता-पिता की सेवा में आप दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे। आपको किसी से कर्ज बहुत ही सोच विचारकर लेना होगा।

 कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लोगों के लिए समय सावधानी से बताने का है। धन की हानि की आशंका है। नियोजित कार्यक्रम भी सफल होंगे और आर्थिक लाभ का सुअवसर भी आएगा। मातृ पक्ष से लाभ की उम्‍मीद रहेगी। पुराने दोस्त के आगमन से परिवार में व्यस्तता बढ़ेगी। उनके साथ आवभगत में काफी समय बीतेगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी सहयोगी से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने डेली रूटीन के कामों को करने में पूरी मेहनत दिखानी होगी और आपको इधर-उधर के किसी काम में पड़ने से बचना होगा नहीं तो आपको कोई कानून संबंधित समस्या हो सकती है। आप अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें। विद्यार्थियों को कई नई जगहों से ज्ञान प्राप्त करने का मौका मिलेगा और वह टीचिंग के जरिए उस ज्ञान को दूसरों तक पहुंचने में कामयाब रहेंगे। घर गृहस्थी में आप कुछ नई खरीदारी कर सकते हैं।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)