17 july ka rashifal

14 July 2024 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: नौकरी की समस्या होगी दूर..अपनाएं ये वास्तु टिप्स

मेष राशि (Aries)   मेष राशि के लोगों के लिए करियर के मामले में लाभ से भरा दिन है और आपको सफलता प्राप्‍त होगी। कार्यक्षेत्र से जुड़े किसी काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। संतान पक्ष से करियर के मामले में आशाजनक समाचार मिल सकता है। शाम के समय कोई कोई रुका काम बनने की संभावना है। रात का समय परिवार के लोगों के साथ आनंद में बीतेगा। आपका समय आमोद-प्रमोद में बीतेगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी योग्यता अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।  आपको अपने सहयोगियों से कोई काम निकलेंगे, तो वह भी आसानी से निकल जाएगा। आपको किसी काम के चलते यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको विरोधियों से सावधान रहना होगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा। आज आपको थोड़ा सा सावधान रहने की सलाह है। कोई मूल्‍यवान वस्‍तु के खोने या चोरी होने का भय बन रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलने से आपको हर्ष होगा। शाम के वक्‍त कोई रुका कार्य पूर्ण होने से आपको हर्ष होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में शामिल होने से लाभ होगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं की वस्तुओं में इजाफा  लेकर आएगा। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपका कोई धन संबंधित मुद्दे सुलझेगा। आपको किसी वाद विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। किसी विशेष काम को लेकर आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपका मन बाकी काम में लगेगा, जिससे आपके काफी कम अटक सकते हैं। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और नवविवाहित जातको के जीवन में किसी ने मेहमान का आगमन हो सकता है।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों का भाग्‍य चमकेगा। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता से आपको सम्‍मान मिलेगा। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। विरोधियों को काफी दौड़भाग करनी पड़ेगी। विरोधी आपस में ही लड़कर नष्ट हो जाएंगे। आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपके धन में वृद्धि के योग हैं।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपको अपने बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके कुछ पारिवारिक मुद्दे आपके लिए समस्या बन सकते हैं। आप अपने मित्र के लिए कुछ रूप का इंतजाम कर सकते हैं। आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण भागदौड़ लगी रहेगी। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आप संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करेंगे, जिससे उन्हें भी खुशी होगी।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को लाभ होगा और आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी और कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का अंत होगा और आपको कहीं यात्रा में शामिल होना पड़ सकता है। पास और दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा।

ये भी पढ़ेः इस दिशा में बनवाएं बच्चों का कमरा..हमेशा पढ़ाई में लगा रहेगा मन

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। जीवनसाथी से आप कुछ पारिवारिक मुद्दों को लेकर बातचीत कर सकते हैं, जिस कारण आपके बीच रिश्ते में कुछ खटास आ सकती है। आपको किसी से कोई वादा बहुत ही सोच विचार कर करना होगा। आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने की संभावना है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। 

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। आपको सरकारी विभाग में अपना काम निकलवाने में सफलता प्राप्‍त होगी। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। शाम से लेकर रात तक आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर राशि (Capricorn)   आपका जो काम काफी लंबे समय से रुका हुआ था वह आज पूरा होने की संभावना है।  कार्यक्षेत्र में आपको अपने बॉस से सराहना मिल सकती है। आप अपने कामों को लेकर कोई लापरवाही ना बरतें। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां को समय रहते पूरा करेंगे, जिससे लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। यदि आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें।

 कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन परेशानियों वाला रहेगा। स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। शनि की वजह से निर्मूल विवाद और अकारण शत्रुपत्ति हो सकती है। अपनी बुद्धि द्वारा किए कार्यों में ही हानि और निराशा मिल सकती है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और विवाद से बचें।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और मधुरता आएगी। आप किसी काम को करने से पहले उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी संतान के करियर को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप किसी नए निवेश की तैयारी कर सकते हैं। आप दोस्तों के साथ-साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)