12 September Ka Rashifal

12 September Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

12 September Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

गुरुवार 12 सितंबर को सौभाग्‍य योग में विष्‍णु भगवान के आशीर्वाद से सिंह और धनु सहित 5 राशियों को हर कार्य में सफलता मिलेगी और इनकी खूब तरक्‍की होगी। नौकरी और कारोबार में आपके सभी कार्य पूर्ण होने से आपका मन प्रसन्‍न रहेगा। आपकी धन संपत्ति और वैभव में वृ‍द्धि होने से आपके आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि होगी और नई कार्ययोजनाएं पूर्ण होंगी।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में किस दिशा में होनी चाहिए सीढ़ियां, जानिए वास्तु नियम

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होने का दिन है। आपका भाग्‍य साथ देगा और ऑफिस में बॉस भी आपके काम से प्रभावित होंगे। जीवनसाथी का सहयोग और साथ आपको हर हाल में मिलेगा और कारोबार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। आपको संतान पक्ष के लोगों से आशाजनक समाचार मिल सकता है। शाम के वक्‍त आपका कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। आपके लिए आमोद-प्रमोद के साधनों में वृद्धि होगी।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको किसी कानूनी मामले में सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करना आपके लिए बेहतर रहेगा, लेकिन कोई डील फाइनल करने से पहले बड़े सदस्यों की राय अवश्य लें। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई समस्या चल रही थी, वह भी दूर होगी।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों को करियर के मामले में हर फैसला काफी सोचकर लेने की सलाह है। आपके लिए नुकसान के योग बन रहे हैं। आपको संतान की शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलने से हर्ष होगा। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बन रहेगा। खुशी का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। शाम में कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात में उत्साहवर्धक समाचार मिलने से खुशी होगी और सौभाग्य प्राप्त होगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के कामों में  उनके विरोधी कुछ रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको यदि किसी काम को लेकर कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों के लिए लाभ के योग हैं और आपके लिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता और सम्‍मान से आपको लाभ होगा। आपको शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्‍त होगी और कारोबार में आपका हर प्रयास सफल होगा। अधिक भागदौड़ करने से आपकी सेहत को नुकसान होने की आशंका है। आपके शत्रु आपस में लड़कर नष्ट हो जाएंगे और आपका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी जरूरत पर पूरा ध्यान दें। विदेशों से व्यापार कर रहे हैं लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी प्रॉपर्टी का सौदा करने जा रहे हैं, तो  उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको कोई लेनदेन सावधान रहकर करने की आवश्यकता है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को लाभ होगा और आपके आनंद में वृद्धि होगी। आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का अंत होगा। पास और दूर की यात्रा का प्रसंग स्थगित होगा। प्रणय संबंध बेहतर होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपकी साख चारों ओर फैलेगी। आपको किसी दूर रहने वाले परिजन से फोन कॉल के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप किसी की कहासुनी बातों में न आए, नहीं तो कार्यक्षेत्र में आपका कोई बेवजह का लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। आप अपने कामों को लेकर किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपके वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर या दफ्तर में रखी इन चीजों को फौरन निकालें

धनु राशि (Sagittarius)   धनु र‍ाशि के लोगों को लाभ होगा और आपको करियर के मामले में भाग्‍य का साथ मिलेगा। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। शाम से लेकर रात तक आपको सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने से सुख प्राप्‍त होगा और आपके धन में वृद्धि होने से मन प्रसन्‍न रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए साख सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको तेज वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। आप अपने रोजमर्रा के कामों में कोई बदलाव न करें। जीवनसाथी से यदि कोई अनबन चल रही है, तो आप उसे बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करेंगे। आपको शेयर मार्केट से भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आप अपनी जिम्मेदारियां में ढील न दें। आप अपनी व्यवहार से कुछ नए मित्र बनाने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों को लाभ होगा। अकारण शत्रुपत्ति हो सकती है। अपनी बुद्धि द्वारा किये कार्यों में ही हानि हो सकती है। किसी मामले में निराशाजनक समाचार मिल सकता और आपका मन दुखी हो सकता है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े से बचें। किसी से भी पैसों का लेनदेन न करें।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। जीवनसाथी को आप कहीं घूमाने  लेकर जा सकते हैं। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो आप उसे नजरअंदाज ना करें। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। आप अपने मित्रों के साथ कही धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।