12 August Ka Rashifal

12 August Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

12 August Ka Rashifal सावन के चौथे सोमवार को इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

12 August Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

Rashi-1

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,सावन सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। भोलेनाथ अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। शिव आराधना से भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 12 अगस्त का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि के जातकों के जीवन में कुछ बदलाव हो सकता है। आइए जानते हैं, 12 August Ka Rashifal

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Fengshui: आज ही घर लाएं फेंगसुई की ये चीजें..बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

मेष राशि (Aries) मेष राशि के लोग आज आज अपनी उदारता और भावुकता से लोगों को प्रभावित करेंगे। आज अपने दोस्तों से संपर्क करें। जिससे आपके लिए कुछ फायदेमंद स्थितियां बन सकें। घर की सुख-सुविधाओं से जुड़े कार्यों में भी समय अच्छा बीतेगा। वर्तमान व्यावसायिक गतिविधियों में कोई परिवर्तन करने का प्रयास न करें। जीवनसाथी के साथ सहयोगात्मक और भावनात्मक संबंध रहेंगे। फिलहाल मौसम आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।

वृष राशि (Taurus)  आज आप काम पर, सहकर्मियों से प्रतिक्रिया मांगें और नए तरीके सीखने के तैयार रहें जो आपकी प्रोडक्टिव और काम को और बेहतर बना सकते हैं। पेशेवर और व्यक्तिगत दोनों ही तरह से पैसों से जुड़े मामलों और मुद्दों पर अतिरिक्त ध्यान दें। हड़बड़ाहट में निर्णय लेने से बचें और कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें। वर्तमान निवेशों की जांच करें, ज्यादा पैसा बचाने पर ध्यान दें।  हो सके तो आज थोड़ा आराम करने की कोशिश करें, भले ही वह कुछ मिनटों के लिए ही क्यों न हो।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन आप पूरी ईमानदारी से बिताना पसंद करेंगे। शादीशुदा लोग थोड़े से परेशानी में रहेंगे क्योंकि जीवन साथी का बर्ताव आपकी समझ से परे होगा। काम के सिलसिले में दिनमान बढ़िया है जिससे आप अपने काम में आगे बढ़ेंगे। आज के लिए इस राशि वालों के लिए खास उपाय है कि आप श्रमदान करने वालों को आप आर्थिक दान दीजिए।

कर्क राशि (Cancer)  कर्क राशि के लोगों को इन दिनों अपने व्यक्तित्व को निखारने में अधिक मेहनत करनी होगी। हालांकि, आपके बोलने का तरीका भी प्रभावशाली होता जा रहा है। ये गुण आपको अपने वित्तीय और व्यावसायिक मामलों में अधिक सफलता दिलाएंगे। यदि इस गुण का सकारात्मक उपयोग किया जाए तो एक अच्छा परिणाम हासिल किया जा सकता है। उधार प्राप्त करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। मेहमानों की आवाजाही से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के जातक फिलहाल, संपत्ति बेचने की चल रही योजना पर ध्यान न दें। किसी अजनबी से अचानक मुलाकात बहुत फायदेमंद हो सकती है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। अदालती मामलों और कागजात को सुरक्षित रखें। जरा सी लापरवाही भी नुकसान पहुंचा सकती है। किसी भी तरह की उलझन की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने पर विचार न करें। सिंगल लोगों के लिए अच्छे संबंध होने से घर में खुशी का माहौल बनेगा।

कन्या राशि (Virgo) आपके लिए आज का दिन उम्मीदों से भरा रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होने से आपका मन हर्षित होगा। कामों में सफलता मिलेगी लेकिन सरकारी काम में बाधा ना पहुंचाएं वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज के लिए इस राशि वालों के लिए खास उपाय है कि आप गाय को हरी घास खिलायें।

तुला राशि (Libra)  आज आपको अपने परिवार की सुख-शांति बनाए रखने के लिए समझदारी और संयम से काम लेना होगा। अपने शत्रुओं की चालों को समझना होगा क्योंकि विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। मातृपक्ष से आपको लाभ और आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ और अपेक्षित सहयोग मिल सकता है। व्यवहार कुशलता और सामाजिक क्षेत्र में किए गए कार्य से आपकी कीर्ति और यश में वृद्धि होगी। आज आपको अपनी बुद्धिमता से लिए गए निर्णयों से सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  विद्यार्थी आज प्रेम की भावनाओं में व्यस्त रहेंगे, जिससे उनका काफी समय बर्बाद हो सकता है। इस बात की संभावना है कि आपके और आपके जीवनसाथी के बीच तनाव बढ़ जाएगा और यह लंबे समय तक आपके रिश्ते के लिए अच्छा नहीं हो सकता है। आज दूसरों से प्यार का इजहार करना आसान होगा और यदि आप एक रोमांटिक रिश्ते में हैं तो यह आपके बीच के बंधन को विकसित करने का आदर्श समय है। नई बातचीत शुरू करने और अपने रिश्ते की गहराई का पता लगाने का यह सही अवसर हो सकता है।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips For Tijori: घर की तिजोरी में भूल से भी न रखें ये 4 चीजें, हो जाएंगे कंगाल!

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सुख साधनों की आपको प्राप्ति होगी। परिश्रम और लगन से किया गया आपका हर कार्य आज सफल होगा। लव लाइफ में आज नई ऊर्जा का संचार होगा। विद्यार्थियों को आज अपने शिक्षकों से अधिक सहयोग की आवश्यकता होगी। प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn)   मकर राशि के लोगों का आज पारिवारिक सुख-सुविधाओं और खरीदारी में समय बीतेगा। हालांकि, आज आपका खर्चा ज्यादा होगा। घर के सदस्यों की चिंता किए बिना उनकी खुशी को प्राथमिकता दें। वित्तीय निवेश के मामलों की भी योजना बनेगी। व्यवसाय के स्थान पर इंटीरियर में एक छोटा सा बदलाव करना फिलहाल, अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के कारण घर और व्यापार की सारी जिम्मेदारियां आपके ऊपर होंगी।

 कुंभ राशि (Aquarius)  आज करियर संबंधी मामलों में लाभ की स्थिति में हैं। करियर से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं अपने आप को और अपने काम को सकारात्मक रोशनी में पेश करने पर ध्यान दें। अपने प्रति सच्चे रहें और अपने अंतर्ज्ञान का पालन करें, सफलता आपके निकट भविष्य में है। बढ़ी हुई भावनात्मक जागरूकता के माध्यम से आज अपनी जरूरतों को समझने के करीब आ सकते हैं और इसे दूसरों के साथ व्यक्त कर सकते हैं। इसके लिए अपार शक्ति और धैर्य की आवश्यकता होगी, जो कि आपके पास है। 

मीन राशि (Pisces)  मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन खर्चीला और परिश्रम से भरपूर रहने वाला है। आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलता नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में आज आपको सहयोगियों का साथ मिलेगा। कारोबार में आज आपको लाभ और सम्मान मिलेगा। उपहार की प्राप्ति से आज आपका मन प्रसन्न होगा। आपको आज अपनी योग्यता और क्षमता का भी लाभ प्राप्त होगा। धर्म कर्म के प्रति आपका रुझान रहेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।