Zee news dna show

नए एंकर के साथ ज़ी न्यूज़ का DNA शो..नए अंदाज़ में

Spread the love

नेशनल न्यूज़ चैनल ज़ी मीडिया(Zee Media) से बड़ी ख़बर सामने आ रही है। सीनियर एंकर अनंत त्यागी(Anant Tyagi) जल्द ही ज़ी मीडिया के लोकप्रिय शो DNA को होस्ट करते दिखाई देंगे। अनंत त्यागी ने हाल ही में टाइम्स नाउ नवभारत(Times Now Navbharat) से इस्तीफा देकर ज़ी मीडिया ज्वाइन किया है।

अनंत त्यागी टाइम्स नाउ नवभारत के फाउंडर मेंबर्स में से एक थे। अनंत यहां 7 बजे शो- धाकड़ एक्सक्लूसिव और 10 बजे का शो संकल्प होस्ट करते थे। टाइम्स नाउ नवभारत से पहले अनंत त्यागी अर्नब गोस्वामी के चैनल रिपब्लिक भारत(Republic Bharat) का अहम हिस्सा थे।

इंडिया लीगल मैगजीन से करियर की शुरुआत करने वाले अनंत त्यागी ने कुछ समय में ही बतौर एंकर न्यूज़ नेशन(News Nation) ज्वाइन कर लिया। जहां अनंत ने लंबी पारी खेली। उसके बाद अनंत रिपब्लिक भारत का हिस्सा बने। अनंत स्टूडियो एंकरिंग के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए भी मशहूर हैं।

अयोध्या राम मंदिर, यूपी इलेक्शन, गुवाहाटी बाढ़, गुजरात इलेक्शन, पाकिस्तान में सत्ता पलट जैसी अहम ख़बरों को अनंत ने कवर करके खूब सुर्खियया बटोरीं। उत्तराखंड के रुड़की के रहने वाले अनंत त्यागी अपने शांत और सौम्य नेचर के लिए जाने जाते हैं।

ख़बरीमीडिया की तरफ से अनंत त्यागी को नए शो के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।