आपका साथ..आपका प्यार..तीसरी बार बनेगी मोदी जी की सरकार: डॉ. महेश शर्मा

Spread the love

Noida: गौतमबुद्ध नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा लगातार गौतमबुद्ध नगर के गांव गांव जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। सासंद डॉक्टर महेशा शर्मा (Dr Mahesha Sharma) का लोगों से मिलने और उनकी समस्या को जानने का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसी के चलते सांसद के गांव चलो अभियान में लोग काफी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं और सासंद डॉक्टर महेश शर्मा के कार्यक्रम को सफल बना रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः PM मोदी की गारंटी से देश विकास के रास्ते पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है: डॉ. महेश शर्मा

जनसंपर्क अभियान के दौरान सांसद डॉक्टर महेश शर्मा का क्षेत्रवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया जा रहा है।

इसी क्रम में सासंद डॉक्टर महेश शर्मा अपने संसदीय क्षेत्र गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) के क्षेत्रवासियों क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। डॉ. शर्मा ने उनसे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र में विकास एवं सुशासन का कमल खिलाने की अपील की। डॉ शर्मा, वृंदा सिटी सोसाइटी, ए.डब्लू.एच.ओ गुरजिंदर विहार व सीनियर सिटीजन होम्स पहुँचे और वहाँ के निवासियों से संवाद की।

जनसंपर्क अभियान के क्रम सासंद डॉक्टर शर्मा लोकसभा क्षेत्र गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा स्थित इकोटेक स्प्रिंगफील्ड सोसाइटी, एनआरआई रेजिडेंसी और अफोर्डेबल हाउसिंग सोसायटी पहुंचे। जहां उन्होंने निवासियों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार लाने की अपील की।

ये भी पढे़ंः जन-जन की यही पुकार..देश में फिर से मोदी सरकार: डॉ. महेश शर्मा

जनसंपर्क अभियान के बढ़ते क्रम में सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ग्रेटर नोएडा स्थित जगत फार्म एवं डेल्टा-3 सोसायटी पहुँचे और वहाँ के निवासियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। साथ ही उनसे मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में एक बार पुनः केंद्र में बीजेपी सरकार बनाने की अपील की।