इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे टेस्ट में दोहरा शतक लगाकर अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित करने वाले टीम इंडिया (Team India) के युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने चौथे टेस्ट में 73 रन की पारी खेल बड़े बड़े धुरंधरों को पीछे छोड़ दिया है।
ये भी पढ़ेः जो रूट ने शतक ठोक स्मिथ को छोड़ा पीछे, भारत के खिलाफ बने नंबर-1 शतकवीर
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
जायसवाल ने 73 रन की पारी खेलने के साथ सीरीज में अभी तक 618 रन बना लिए है। जायसवाल एक टेस्ट सीरीज में 600 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए. पिछले साल वेस्टइंडीज दौरे पर डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज जायसवाल ने मौजूदा पांच मैच की टेस्ट सीरीज (Test Series) में अपनी सातवीं पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। जब वह 55 रनों पर पहुंचे तब उनके नाम यह रिकॉर्ड दर्ज हुआ।
22 साल के यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) से पहले एक टेस्ट सीरीज में 600 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा चार भारतीय बल्लेबाजों ने किया है। इसमें भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और दिलीप सरदेसाई शामिल हैं।
गावस्कर ही एकमात्र भारतीय हैं जो एक टेस्ट सीरीज में दो मौकों पर 700 से ज्यादा रन बना चुके हैं। लिटिल मास्टर ने 1978-79 में वेस्टइंडीज के भारत दौरे पर चार शतक और एक अर्धशतक से छह टेस्ट में 732 रन बनाये थे। और अब युवा जायसवाल के पास एक बेहतरीन मौका है जब वो लिटिल मास्टर का रिकॉर्ड तोडकर का नया इतिहास बनाये।
2010 के बाद यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ऐसे दूसरे बल्लेबाज बन चुके हैं, जिन्होंने एक टेस्ट सीरीज में 600 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। विराट कोहली ने ये कारनामा तीन बार किया है। लेकिन विराट को डेब्यू के बाद ये उपलब्धि हासिल करने में 3 साल लगे थे। लेकिन यशस्वी जायसवाल ने महज 6 महीने बाद ही अपने बल्ले का दम दिखा दिया है। विराट कोहली ने पहली बार 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 610 रन बनाए थे। इसके बाद 2016-17 में इंग्लैंड के खिलाफ 655 रन ठोके थे। वहीं, 2017-18 में श्रीलंका के खिलाफ यह कारनामा किया था।
इंग्लैंड (England) के खिलाफ यशस्वी जायसवाल अभी तक 23 छक्के जड़ चुके हैं। इसी के साथ वह भारत के लिए टेस्ट में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर सबसे आगे हैं। उनके अपने टेस्ट करियर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 छक्के लगाए थे।
यहीं नहीं यशस्वी जायसवाल क्रिकेट के इतिहास में एक टेस्ट सीरीज के अंदर 20 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस रिकॉर्ड में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा है। रोहित शर्मा ने साल 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में 19 छक्के लगाए थे।