Surya Grahan

कब लगेगा Surya Grahan, किन बातों का रखें ध्यान, जानिए सब कुछ…

Spread the love

Surya Grahan: पितृ अमावस्या पर लग रहा है सूर्य ग्रहण, इन चीजों का करें दान

Surya Grahan 2024: साल 2024 का दूसरा सूर्यग्रहण लगने में बस कुछ ही घंटे की देरी है। इस साल सर्व पितृ अमावस्या की रात को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। 2 अक्टूबर (2 October) को लगने वाला यह साल का आखिरी सूर्यग्रहण भी होगा। इसके पहले 8 अप्रैल को सूर्यग्रहण लगा था, तब धरती पर पूरी तरह अंधेरा छा गया था। इस बार रात के समय सूर्य ग्रहण लगेगा। ग्रहण लग जरूर सर्व पितृअमावस्या पर रहा है, लेकिन समाप्त 3 अक्टूबर को तड़के होगा, इसलिए ग्रहण का दान नवरात्रि (Navratri) पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ेंः कभी भूलकर न दें किसी को ये Gift, वरना बिगड़ सकते रिश्तें, जानिए इसके पीछे की वजह

Pic Social media

सूर्य ग्रहण 2024 का समय 

भारतीय समय के मुताबिक सूर्य ग्रहण रात 9.13 बजे शुरू होगा और रात में 3.17 बजे समाप्त होगा। यह सूर्य ग्रहण, अर्जेंटिना, अमेरिका, ब्राजिल, मेक्सिको, न्यूजीलेंड, पेरू, सहित कई देशों में दिखाई देगा। भारत में ग्रहण के समय रात होगी, जिससे सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए इस सूर्यग्रहण (Surya Grahan) का धार्मिक महत्व हमारे देश में नहीं है। इस ग्रहण का सूतक काल नहीं लगेगा, लेकिन ग्रहण का ज्योतिषिय दृष्टि से राशियों पर प्रभाव जरूर पड़ सकता है। किसी भी ग्रहण के बाद दान करने का विधान हमारे शास्त्रों में बताया गया है। ग्रहण के बाद दान करना लाभकारी और शुभ बताया गया है। ग्रहण के बाद तीर्थ स्थल में स्नान कर लोग दान करते हैं। आइए आज के इस खबर में जानते हैं कि सूर्यग्रहण (Surya Grahan) के बाद आप शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा को सुबह किन चीजों का दान कर सकते हैं।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: रसोई घर में तवा रखते समय भूलकर ना करें ये गलतियां, जानिए क्या कहता है वास्तु

ग्रहण समाप्त होने के बाद अगर संभव होतो किसी तीर्थ स्थल पर या फिर घर पर ही रखे हुए तीर्थ जल मिलाकर स्नान करना चाहिए। इस दिन किसी गरीब को चना, गेहूं, गुड़ और दाल समेत आदि चीजों का दान करना लाभकारी माना जाता है। वैसे चंद्र ग्रहण के दिन सफेद चीजों का दान किया जाता है। इसके साथ ही राहु केतू से जुड़ा दान भी करना चाहिए। इसमें आप जूते का दान भी कर सकते हैं। केले, दूध, फल और दाल का दान भी अच्छा माना जाता है। ग्रहण के बाद लोगों को अपने लग्न एवं राशि के मुताबिक किसी योग्य ब्राह्मण के परामर्श से दान की जाने वाली वस्तुएं ही दान करनी चाहिए।

सूर्य ग्रहण 2024 सूतक काल

आपको बता दें कि इस बार सूर्यग्रहण (Surya Grahan) भारत में दिखाई नहीं देगा, इस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। अगर यह भारत में दिखाई देता तो इसका सूतक काल (Sutak Period) 12 घंटे पहले ही लग जाता है।

सूर्यग्रहण के दौरान दिखेगा रिंग ऑफ फायर

जब भी सूर्यग्रहण लगता है तब आकाश में कुछ दुर्लभ दृश्य जरूर देखने को मिलते हैं। इस बार के सूर्यग्रहण में एक रिंग ऑफ फायर दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण के दौरान जब चांद की छाया धरती पर पड़ती है तो एक छल्ले के आकार जैसा दृश्य दिखाई देने लगता है। इसकी रोशनी काफी तेज चमकती है। इसे ही साइंस में एन्युलर सोलर एक्लिप्स कहते हैं। लेकिन यह नराजा हर बार नहीं दिखाई देता है। कई सालों में एक बार ऐसा दुर्लभ दृश्य दिखाई देता है। लोग भी इस नजारे का आनंद उठाने के लिए बेकरार रहते हैं।

Pic Social Media