मोदी जी को वोट दीजिए..मोदी सरकार मतलब विकास देने वाली सरकार- डॉ. महेश शर्मा

Spread the love

Noida: गौतमबुद्ध नगर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) लगातार क्षेत्र की जनता से मुलाकात के लिए सांसद आपके द्वार अभियान चला रहे हैं। सांसद आपके द्वार अभियान के क्रम में सांसद महेश गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) के गांव गांव जाकर लोगों की समस्या सुन रहे हैं, साथ ही उनकी समस्या का तुरंद निदान भी कर रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर के सासंद डॉक्टर महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में सासंद का सांसद आपके द्वार अभियान भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

ये भी पढ़ेंः देश में समृद्धि, विकास एवं सुशासन का कमल खिलेगा-डॉ. महेश शर्मा

इसी क्रम में गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा अपने संसदीय क्षेत्र गौतमबुद्ध नगर के नोएडा सेक्टर-75 स्थित एपेक्स एथेना, एपेक्स सोसाइटी पहुंचे। जहां उन्होंने निवासियों से संवाद किया। सांसद डॉक्टर शर्मा ने उनकी समस्याएं सुनी और उसका जल्द हल निकालने का भरोसा भी दिया। यही नहीं डॉक्टर शर्मा ने आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में एक बार पुनः पूर्ण बहुमत के साथ कमल खिलाने की अपील की।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

सांसद आपके द्वार कार्यक्रम के तहत डॉक्टर महेश शर्मा नोएडा के सेक्टर-75 स्थित मैक्स बिल्स ग्रांड वेलिंगटन एवं मैक्सब्लिस व्हाइट हाउस सोसायटी पहुंचे और वहां के निवासियों का हाल जाना। साथ ही डॉक्टर शर्मा ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी (Prime Minister Narendra Modi) के कुशल नेतृत्व में चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में उनसे चर्चा की व आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार पुनः पूर्ण बहुमत के साथ मोदी जी की सरकार बनाने की अपील की।

सांसद आपके द्वार कार्यक्रम के ही क्रम में सासंद महेश शर्मा नोएडा सेक्टर-75 एवं पंचशील सोसाइटी पहुंचे और वहां के प्रिय निवासियों से आत्मीय संवाद कर उनका कुशल क्षेम जाना तथा उनसे केंद्र में बहुमत से एनडीए की सरकार बनाने की अपील की।