Vastu Tips

Vastu Tips: पूजा में घंटी बजाने के क्या हैं फ़ायदे?

Spread the love

Vastu Tips: पूजा के समय घंटी बजाने से क्या होता है लाभ?

Vastu Tips: अधिकांश लोग सुबह उठकर हर दिन पूजा-पाठ करते हैं। हिंदू धर्म पूजा पाठ का विशेष महत्व बताया गया है। पूजा कैसी भी हो बिना घंटी बजाए पूर्ण नहीं मानी जाती है। घर में हो या मंदिर में, दोनों जगह पूजा के दौरान घंटी (Bell) जरूर बजाई जाती है। मंदिरों में बड़े-बड़े घंटे लगे होते हैं, तो वहीं हमारे घरों में पूजा-पाठ में छोटी घंटियों को बजाया जाता है। पूजा में घंटा या घंटी बजाने का अपना अलग ही महत्‍व माना जाता है। साथ ही इसका वैज्ञानिक महत्‍व भी इससे जुड़ा सामने आ चुका है। विज्ञान के अनुसार घंटों की आवाज और उनसे निकली तरंगे आसपास के माहौल में सकारात्‍मकता का संचार करते हैं। लेकिन हरदिन घंटी बजाने वाले लोग भी यह नहीं जानते हैं घंटी के ऊपरी हिस्‍से में बनी तस्‍वीर किस देवता की है और क्‍यों है? आइए आज विस्तार से जानते हैं…

ये भी पढ़ेंः Mor Pankh: घर में मोर पंख रखने के फायदे पढ़ लीजिए

Pic Social media

सबसे पहले जानिए घंटी पर होता है किस देवता का चित्र

आपको बता दें कि घंटी पर गरुड़ देव (Garuda Dev) का चित्र होता है। हिंदू धर्म में गरुड़ देवता को भगवान विष्‍णु का वाहन माना गया है। घंटी में गरुड़ देव का चित्र इसलिए होता है जिससे गरुड़ देव वाहन के तौर पर भक्‍तों की मनोकामना भगवान विष्‍णु तक पहुंचाएं और भगवान विष्णु जल्‍द से जल्द अपने भक्‍तों की मनोकामना पूरी करें। इसलिए घंटी को गरुड़ घंटी कहते हैं। इसके साथ ही यह भी माना जाता है कि गरुड़ घंटी बजाने से व्‍यक्ति को मोक्ष मिलता है।

सकारात्‍मकता लाता है गरुड़ घंटी का नाद

गरुड़ घंटी से जुड़ी एक और महत्‍वपूर्ण बात यह है कि हिंदू धर्म के मुताबिक सृष्टि की रचना जिस नाद से हुई है वैसा ही नाद गरुड़ घंटी से ही निकलता है। इसलिए गरुड़ घंटी (Garuda bell) से निकले इस नाद को विशेष माना गया है। यह नाद बहुत ही ज्यादा ताकतवर होता है जो माहौल को सकारात्‍मक कर देता है। इसलिए मंदिर के प्रवेश द्वार पर ही घंटा लटकाया जाता है, जिससे भक्‍त मंदिर में प्रवेश करते ही घंटा बजाएं और माहौल में सकारात्‍मकता घुल जाए।

ये भी पढ़ेंः Crorepati Tips: घर में पायदान के नीचे रखें ये चीज..घर पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

जान लीजिए घंटी बजाने के नियम

घंटी बजाते समय इस बात का ख्याल रखें कि घंटी को कभी भी जोर से कभी नहीं बजाना चाहिए। इसके साथ ही लगातार भी घंटी नहीं बजानी चाहिए। केवल 2-3 बार ही घंटी बजाएं। आपने कई लोगों को मंदिर से बाहर आते समय भी घंटी बजाते देखा होगा। लेकिन ऐसा करना बिलकुल भी सही नहीं माना गया।

शरीर को भी मिलते हैं लाभ

घंटी बजाने का धार्मिक महत्व के साथ ही यह शारीरिक दृष्टि से भी लाभकारी है। घंटी बजाने से उत्पन्न होने वाली ध्वनि व्यक्ति के शरीर के सात चक्रों को सक्रिय कर देती है। साथ ही घंटी की आवाज से मस्तिष्क को भी शांति का अनुभव होता है। साथ ही यह ध्वनि शरीर के अंदर सभी नकारात्मक विचारों और बुराइयों को दूर करने का काम करती है।