Vastu Tips

Vastu Tips: दिवाली से पहले घर से निकालना दें ये सारी वस्तुएं, नहीं तो लक्ष्मी मां हो जाएंगी नाराज…

Spread the love

Vastu Tips: दिवाली आने से पहले घर से हटा दें ये चीजें, वरना दरवाजे से ही लौट जाएंगी मां लक्ष्मी

Vastu Tips: दीवाली का पर्व आने ही वाला है। यह एक ऐसा पर्व होता है जिसका इंतजार हर कोई करता है। दीवाली भारत का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार है। दीवाली के दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की पूजा की होती है। दीवाली (Diwali) आने से पहले सभी लोग अपने घरों की साफ सफाई करते हैं और घर को खूबसूरत बनाते हैं जिससे मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) का स्वागत कर सकें। हालांकि, कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें घर से निकालना बहुत ही जरूरी हो जाता है, नहीं तो मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है और घर में सुख-समृद्धि नहीं रहेगी। आइए विस्तार से जानते हैं कौन कौन सी हैं वो चीजें….

ये भी पढ़ेंः कभी भूलकर न दें किसी को ये Gift, वरना बिगड़ सकते रिश्तें, जानिए इसके पीछे की वजह

Pic Social Media

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के जानकार बताते हैं कि दिवाली (Diwali) से पहले घर में से कुछ चीजों को निकाल देना शुभकारी होता है। इनमें सबसे पहले पुरानी चीजें शामिल हैं। घर में जितनी भी पुरानी और काम में न आने वाली चीजें हैं उन्हें बाहर निकाल देना चाहिए। इससे घर में नई ऊर्जा का संचार होता है। वहीं दूसरी चीज है बासी खाना। त्योहारों पर ताजा और शुद्ध भोजन का अलग ही महत्व माना जाता है। बासी खाना घर में रखना लक्ष्मी जी को नापसंद है। इसलिए, यह जरूर तय करें कि घर में कोई भी बासी या पुराना खाना न हो।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि तीसरी चीज जो घर से निकालनी चाहिए, वह है नकारात्मकता (Negativity)। अगर घर में किसी प्रकार की निगेटिव एनर्जी है, जैसे कि विवाद या लड़ाई-झगड़े, तो उसे दूर कर लेना चाहिए। इसके लिए घर के सदस्यों के बीच संवाद बढ़ाना और एक दूसरे के प्रति प्रेम और सम्मान को बढ़ावा देना चाहिए। चौथी चीज है टूटे फूटे बर्तन। अगर आपके भी घर में किसी भी प्रकार के टूटी-फूटी चीजें या बर्तन हैं, तो उन्हें तुरंत बाहर फेंक दें। टूटे बर्तन लक्ष्मी जी को आह्वान नहीं करते हैं और घर में अशांति फैलाते हैं। पांचवीं चीज जो घर से निकालनी चाहिए, वह है बेकार की चीजें। जैसे पुरानी किताबें, कपड़े या दूसरे सामान जो अब काम में नहीं आते। इन्हें घर से निकालने से घर में जगह बनती है और निगेटिव एनर्जी दूर होती है।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: रसोई घर में तवा रखते समय भूलकर ना करें ये गलतियां, जानिए क्या कहता है वास्तु
बंद घड़ी को भी वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में असफलता और घर में तनाव का कारण माना गया है। अगर आपके भी घर में बंद घड़ी है तो दिवाली आने से पहले उसे बाहर निकालें। इसके साथ ही पिछली दिवाली पर जलाए गए पुराने दीयों का इस्तेमाल इस साल नहीं करना चाहिए। आप उन दीयों को किसी और को दान दे सकते हैं लेकिन जलाने से बचें।

इसके साथ ही इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए, दिवाली के दिन मां लक्ष्मी का स्वागत करें। घर को साफ-सुथरा रखें और सही चीजों को बाहर निकालकर, आप लक्ष्मी जी को खुश कर सकते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति कर सकते हैं। इस दिवाली को खास बनाने के लिए ये उपाय बहुत खास हैं।