tulsi-plant-vastu-tips

Vastu Tips: रसोई घर में तुलसी लगाना शुभ या अशुभ?

Spread the love

Vastu Tips: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व बताया गया है। माना जाता है कि वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) के हिसाब से चलने से जीवन में आने वाली सभी प्रकार की परेशानियां समाप्त हो जाती हैं। वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) में ही तुलसी के पौधे को विशेष महत्व दिया जाता है। तुलसी के पौधे (Tulsi Plants) को पवित्र के साथ-साथ पूजनीय भी माना गया है। ऐसे में लगभग हर हिंदू के घर में तुलसी का पौधा जरूर होता है और सुबह-शाम इसकी पूजा भी करते हैं। आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार, घर में तुलसी रखना शुभ होता है या अशुभ।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: घर में ख़ुशहाली चाहिए..गलती से भी घर में उल्टी न रखें ये चीजें

Pic Social Media

बरसने लगती है मां लक्ष्मी की कृपा

हिन्दू धर्म में प्रचलित मान्यताओं के मुताबिक, रसोई (Kitchen) में माता अन्नपूर्णा का निवास होता है। वहीं, तुलसी में मां लक्ष्मी का वास माना गया है। अगर आप अपनी अपनी रसोई में तुलसी का पौधा लगाते हैं, तो इससे आपको लाभ हो सकता है। ऐसा करने से साधक के ऊपर मां अन्नपूर्णा के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है।

इस दिशा में लगाना शुभकारी

अगर आप रसोई (Kitchen) में उत्तर दिशा की तरफ तुलसी को लगाते हैं, तो इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही रोजाना तुलसी की पूजा भी करना चाहिए। बस रविवार और एकादशी के दिन तुलसी में जल अर्पित करने से बचना चाहिए। साथ ही इन दिनों पर तुलसी के पत्ते भी नहीं तोड़ने चाहिए।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: इस दिशा में ना रखें पेड़-पौधे..घर में हमेशा होंगे झगड़े

इस बात का भी रखें ध्यान

अगर आप अपनी रसोई (Kitchen) में तुलसी का पौधा रख रहे हैं, तो फिर आपको साफ-सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए, अन्यथा आपको इसके शुभ परिणाम प्राप्त नहीं होंगे। तुलसी के पौधे के कभी गंदगी न रखें। इसके साथ ही जूठे बर्तन भी तुलसी के पास नहीं रखने चाहिए। इन गलतियों से घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है।

नोटः इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं।