Vastu Tips:घर में तोते लाते हैं सुख-समृद्धि..ये है ख़ास वजह

Spread the love

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

Vastu Tips: धार्मिक मान्यताओं और वास्तु शास्त्र के मुताबिक तोते को एक बेहद शुभ पक्षी माना जाता है। मान्यता अनुसार इसके आने से घर में सुख समृद्धि की वृद्धि होती है। वहीं, तोते की यदि मूर्ति या चित्र को लगाते हैं तो घर में हर तरह की नकरात्मक ऊर्जा का नाश हो जाता है। एक बात का और खास ख्याल रखना चाहिए की तोते को हमेशा जोड़े सहित रखना चाहिए। यदि धार्मिक मान्यताओं की मानें तो तोते का सीधे तौर में संबंध भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी जी से माना गया है। तोते की यदि देख रेख अच्छे से करते हैं और समय समय पर उन्हें खाना देते हैं तो बुद्धि के साथ धन की भी वृद्धि होती है। ऐसे में यदि आप तोते को नहीं पालना चाह रहे हैं तो इनके चित्र को भी घर में लगा सकते हैं।

जानिए तोते के बारे में कुछ खास बातें
बोलने वाले तोते

बोलने वाले तोते घर में चारों ओर पॉजिटिविटी को फैलाते हैं। यदि आपके घर में छोटे बच्चे हैं और उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता है तो तोते को पालने से मान्यता अनुसार सब ठीक हो सकता है।

अकाल मृत्यु से रक्षा
तोते को बेहद वफादार पक्षी माना जाता है, ऐसे में ये अकाल मृत्यु से आपको सुरक्षा प्रदान करता है। तोता हर तरह को बला को दूर करने में सक्षम माना जाता है।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में खुशहाली, तरक्की चाहिए तो ये टिप्स अपनाएं

जोड़े में तोता
तोते को शांति का प्रतीक माना जाता है, घर में तोते की उपस्थिति से प्रेम और समझदारी बढ़ती है। लेकिन ध्यान में रखें कि तोते को अकेले नहीं बल्कि जोड़े में पालना ज्यादा शुभ माना जाता है। इससे पारिवारिक रिश्ते भी अच्छे होते हैं।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi