Vastu Tips: घर पर नहीं टिकता है पैसा तो हो सकती हैं ये बड़ी वजहें, जानिए

Spread the love

Vastu Tips: कई बार ऐसा हो जाता है कि धन कि कमी के कारण तंगी आ जाती है, ऐसे में समझ नहीं आता है कि ऐसा क्या किया जाए जिससे घर में सुख और शांति बनी रहे। इसलिए आज हम आपको कुछ आसान से वास्तु टिप्स ( Vastu Tips) के बारे में बताएंगे। जिसे अपनाने से आपके घर में धन से जुड़ी हर समस्याएं दूर हो जाएंगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

जानिए कि वास्तु शास्त्र के अनुसार ( Vastu Shastra) के अनुसार क्या करें:

वास्तु दोष ( Vastu Dosh) को दूर करने के लिए हमारे घर में भीगा हुआ कपूर जलाकर रखें, इससे मां लक्ष्मी जी का आगमन होता है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती जाती है।

यदि घर कि वास्तु स्थिति खराब चल रही है तो वास्तु दोषों से बचने के लिए आप घर में सुंदरकांड और साथ में रामचरितमानस का पाठ करते रहें। इससे घर में हर तरह की नेगेटिविटी दूर हो जाएगी।

तुलसी के पौधे पर रोजाना सुबह उठ के स्नान करने के बाद जल जरूर अर्पित करें। साथ ही इसकी मंजरी को भगवान शिव जिनके ऊपर चढ़ाएं। इससे हर तरह की आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं।

घर पर नेगेटिविटी को दूर करने के लिए मुख्य द्वार पर सूर्य देव का यंत्र लगाना बहुत शुभ होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार देखें तो इसे मुख्य द्वार पर लगाने से मां लक्ष्मी जी का वास होता है।