Vastu Tips: पैसे वाला पेड़ देख लीजिए..घर में लगाने से बीमारी भी दूर होगी

Spread the love

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में जीवन जीने के कई तरीकों के बारे में बात की गई है। मान्यता मुताबिक इन्हें अपनाने से घर में हर तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं या टल जाती हैं। वहीं, वास्तु शास्त्र में एक और पौधे को विशेष दर्जा दिया गया है। इस पौधे को यदि आप घर में लगाते हैं तो मान्यता मुताबिक घर में सुख, समृद्धि तो बढ़ती ही बढ़ती साथ ही हर तरह की नकारात्मकता दूर हो जाती है। वास्तु शास्त्र में इंडोर प्लांट के बारे में बताया गया है,इसे स्नेक प्लांट भी कहा जाता है। ये पौधा दरअसल सांप या तलवार की तरह दिखाई देता है। इसलिए इसे स्नेक प्लांट भी कहा जाता है।

जानिए कि स्नेक प्लांट लगाने के कौन कौन से फायदे हो सकते हैं:
स्नेक प्लांट प्राकृतिक एयर प्यूरीफायर की तरह काम करता है, इसे यदि आप घर में लगाते हैं तो वातावरण शुद्ध हो जाता है। वास्तु के अनुसार इस पौधे को आप घर की दक्षिण दिशा में लगाने से इसका प्रभाव अधिक बढ़ जाता है।

वास्तु शास्त्र में स्नेक प्लांट ( Snake Plant) को एक ऐसा पौधा माना जाता है जिसे घर में लगाने से हर तरह की आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं। वहीं, धन आगमन के सभी रास्ते भी खुल जाते हैं। इसे लगाने से वास्तु दोष भी खत्म हो जाता है।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में भूलकर भी ना रखें ये फूल..नहीं गृहस्थी जाएगी उजड़!

इस पौधे को आप घर के मुख्य स्थानों पर रखते हैं तो अंदर शुद्ध वायु का संचार होता है। वहीं, इसे घर में लगाने से लड़ाई झगड़ा दूर हो जाता है।

स्नेक प्लांट से घर की हर प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा निकल जाती है और ये घर में सुख शांति को बढ़ावा देता है। इसे लगाने से मानसिक शांति भी मिलती है।

स्नेक प्लांट को दरवाजे के मुख्य द्वार पर रखना अत्यंत अच्छा और शुभ माना जाता है, इसलिए इसे इच्छा अनुसार आप टेबल या अपने घर के किसी ऊंची जगह लगा सकते हैं।

इस पौधे को घर में लगाने से पहले इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसे हमेशा शौचालय से दूर ही रखें। इसे आपको खिड़की के पास रखना चाहिए ताकि पौधे को सीधी रोशनी मिल सके।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi