Vastu Tips

Vastu Tips: काम करने वाले टेबल पर रखें ये चीजें..किस्मत बदलते देर नहीं लगेगी!

Spread the love

Vastu Tips: काम करने से पहले डेस्क पर रख दें ये चीजें, बदल जाएगी किस्मत

Vastu Tips: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) विशेष महत्व बताया गया है। वास्तु के नियमों का पालन करने से हमारे जीवन में आने वाली परेशानी समाप्त हो जाती हैं। कहा जाता है अगर वास्तु शास्त्र में (Vastu Shastra) बताये गए नियमों का पालन सही तरीके से किया जाए तो ऐसे में इसके जो परिणाम होते हैं वह हमारे जीवन में सकारात्मक बदलाव (Positive Change) लाते हैं। आज के यह खबर उन लोगों के लिए खास है जिन्हें लाखों कोशिशों के बावजूद भी अपने काम में सफलता नहीं मिल पा रही है और न ही उनकी सैलरी (Salary) में बढ़ोतरी हो रही है। इस खबर के माध्यम से हम आपको वास्तु शास्त्र में बताई गयी कुछ ऐसी चीजों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपने ऑफिस के डेस्क पर जरूर रखना चाहिए। इससे आपका काम भी अच्छा चलेगा और आप तरक्की भी करेंगे। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं…..

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: सोते समय तकिए के नीचे ना रखें ये चीज..रूठ जाएंगी लक्ष्मी

Pic Social Media

ड्रेसेना प्लांट

वास्तु शास्त्र के जानकार यह भी बताते हैं कि अगर माने तो ड्रेसेना प्लांट (Dracaena Plant) आसपास निगेटिविटी को अपने अंदर सोख लेता है। ऐसा होने के कारण से आपके आसपास का माहौल काफी पॉजिटिव बन जाता है। अगर ऑफिस में आपका आये दिन झगड़े होते रहते हैं तो इस तरह की समस्याओं से छुटकारा पाने में ड्रेसेना प्लांट आपकी काफी मदद कर सकता है।

गोल्डन पिरामिड

वास्तु शास्त्र के जानकारों के मुताबिक अगर आप अपने ऑफिस डेस्क पर गोल्डन पिरामिड (Golden Pyramid) रखते हैं तो यह पॉजिटिव एनर्जी का सोर्स साबित हो सकता है। गोल्डन पिरामिड आपके दिमाग को क्लियर रखने में सहायक होगा। जिस वजह से आप चीजों को बेहतर तरीके से सोच पाएंगे। अगर आप एक गोल्डन पिरामिड को डेस्क के सेंटर पर रखते हैं तो ऐसे में आपको प्रमोशन जल्दी मिलती है।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: नया घर बनवाते समय इन बातों का हमेशा रखें ख्याल

क्रिस्टल ट्री

अगर आपको भी लगता है कि आपके जीवन में पॉजिटिव एनर्जी की कमी है तो ऐसे में आप अपने ऑफिस डेस्क पर एक क्रिस्टल ट्री को रख सकते हैं। अगर आप अपने ऑफिस डेस्क पर एक क्रिस्टल ट्री रखते हैं तो आपको काम करने में मन लगता है। अगर आपका कोई भी काम रुक गया है तो भी क्रिस्टल ट्री उस काम को पूरा करने में आपकी मदद कर सकता है।