Vastu Tips: घर में शीशे को लेकर ये बातें ध्यान रखिए..बरकत होगी

Spread the love

Vastu Tips: अक्सर घर में बड़े बुजुर्ग किसी भी सामान को रखने के लिए वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) के नियम को बताते हैं। हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) के हिसाब से रखी गई हर चीज का खास महत्व होता है। वास्तु शास्त्र में घर में हर चीज से जुड़े वास्तु टिप्स बताए गए हैं। वास्तु में शीशे से जुड़े भी खास नियम बताए गए हैं, जिन्हें जानना बेहद जरूरी है।
दर्पण जिसे हम शीशा (Mirror) कहते हैं, यह न केवल हमें अपना प्रतिबिंब दिखाते हैं, बल्कि यह घरों को सजाने में भी काम आते हैं। क्या आप जानते हैं कि शीशे से जुड़ी कुछ गलतियां आपके जीवन में नकारात्मक प्रभाव (Negative Impact) डाल सकती हैं। आइए इस खबर में हम विस्तार से जानते हैं वास्तु के अनुसार शीशा लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: बिस्तर पर बैठकर कभी भी भोजन ना करें..जानिए क्यों?

Pic Social Media

शीशे से जुड़े वास्तु के नियम

घर में गलती से भी टूटा हुआ शीशा नहीं लगाना चाहिए। टूटा हुआ शीशा नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। इसे घर में रखने से दुर्भाग्य और कलह होती है।
दर्पण को कभी भी बेड और दरवाजे के ठीक सामने नहीं लगाना चाहिए। बिस्तर के सामने लगा शीशा अशुभ माना जाता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है।
शीशे को शौचालय के पास रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। शीसे को कभी भी सीढ़ियों के सामने नहीं रखना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः Money Vastu Tips: इस समय भूलकर भी ना करें पैसों का लेनदेन..जानें क्यों
शीशे का आकार हमेशा कमरे के आकार के अनुरूप होना चाहिए। बहुत बड़ा या बहुत छोटा शीशा कमरे में असंतुलन पैदा कर सकता है। शीशा ऐसा होना चाहिए जिसमें आपका पूरा प्रतिबिंब दिखाई दे।
बड़े शीशे को कभी भी ऐसी जगह नहीं लगाना चाहिए जहां गिरने का खतरा हो। इससे से गंभीर चोट लग सकती हैं। शीशे को हमेशा साफ रखना चाहिए। टूटा और गंदा शीशा घर में रखने से दरिद्रता आती है।
घर के स्टोर रूम में गलती से भी शीशा नहीं लगाना चाहिए। वास्तु के मुताबिक इस स्थान पर शीशा रखने से परिवार के सदस्यों के बीच हमेशा मानसिक तनाव रहता है।
उत्तर दिशा को धन और समृद्धि की दिशा माना जाता है। इस दिशा में शीशा लगाने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। पूर्व दिशा में शीशा लगाने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है और सफलता मिलती है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं।