Vastu Tips : घर की इस दिशा में रखें सोना-चांदी..मां लक्ष्मी होंगी खुश

Spread the love

Vastu Tips For Home: हिंदू धर्म में घर की हर एक चीजों को रखने के लिए विशेष नियम बनाए गए हैं। ये सभी नियम वास्तु शास्त्र में लिखे गए हैं। वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) एक ऐसा शास्त्र है, जो किसी के भी जीवन को सरल बना सकता है। कई लोगों को हमेशा धन से जुड़ी परेशानी रहती है। ऐसे में अगर आप अपने घर में कुछ वास्तु नियमों का पालन करते हैं तो आपको अपनी स्थिति में निश्चय ही लाभ देखने को मिल सकता है। आज के इस खबर में हम आपको कुछ ऐसे वास्तु टिप्स (Vastu Tips) बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप अपनाते हैं तो आप कई तरह की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः शनि जयंती के दिन लगाएं घोड़े की नाल..शनिदेव आपसे जरूर खुश होंगे

Pic Social media

यहां सोना चांदी रखने से होगा फायदा

वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) के मुताबिक अगर आप अपने घर में सोना-चांदी (Gold-Silver) या फिर कीमती चीजों को रखने के लिए उत्तर दिशा का उपयोग करते हैं तो यह आपके लिए लाभकारी होगा। क्योंकि यह दिशा कुबेर देव और मां लक्ष्मी की दिशा मानी जाती है। ऐसे में इस दिशा में सोने-चांदी के आभूषण रखने से साधक के ऊपर देवी लक्ष्मी और कुबेर जी की कृपा बनी रहती है और व्यक्ति को आर्थिक तंगी से नहीं गुजरना पड़ता।

इस दिशा में भी रख सकते हैं आभूषण

ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व के बीच की दिशा को भी सोना-चांदी रखने के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसका कारण यह है कि इस दिशा को बृहस्पति देव की दिशा माना जाता है और उन्हें पीला रंग प्रिय माना गया है। ऐसे में इस दिशा में सोना रखने से इस स्थान पर बृहस्पति देव स्थापित हो जाते हैं, जिससे जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में घड़ी लगाने की सही दिशा देख लीजिए..जिंदगी खुशहाल होगी

यहां भूलकर भी न रखें सोना-चांदी

वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) के मुताबिक, कभी भी घर की पश्चिम दिशा में धन या सोने, चांदी के जेवर नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है और आपको धन-संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।