Vastu Tips: घर के मेन गेट पर गणेश जी की मूर्त लगाने से पहले जानिए नियम
Vastu Tips: हम सभी अपने घर को तो सजाने के लिए पूरी कोशिश करते हैं। घर के मेन गेट से लेकर सभी कमरें सुंदर दिखे इसके लिए पूरे जतन करते हैं। घर के सजावट का सामान चुनते समय और हर चीज़ को घर में लगाने से पहले हमें वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के बारे में भी जान लेना चाहिए। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में दिए गए सुझाव और दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है। यह सिद्धांत आपके जीवन में शांति और खुशी लाने और परिवार के सदस्यों के बीच सकारात्मकता माहौल बनाने में सहायक साबित होते हैं। शुभ परिणामों के लिए, आपको अपने मुख्य द्वार की दीवारों पर भगवान गणेश की तस्वीरें लगाते समय वास्तु के नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। आइए विस्तार से जानते हैं इन नियमों के बारे में….
ये भी पढे़ंः 16 August से बदलेगी इन Rashi वालों की तकदीर!..केतु के नक्षत्र में सूर्य की एंट्री
घर के मेन गेट (Main Gate) की दिशा के मुताबिक मूर्ति रखें। अगर आपके घर का मेन गेट दक्षिण या उत्तर दिशा की ओर है, तो आपको वास्तु शास्त्र के मुताबिक, दरवाजे पर केवल गणेश की तस्वीर या मूर्ति लगानी चाहिए। लेकिन अगर आपका मुख्य द्वार पूर्व या पश्चिम दिशा में है, तो आपको मुख्य द्वार पर कोई तस्वीर या मूर्ति नहीं लगानी चाहिए।
भगवान गणेश की तस्वीर में सूंड पर भी ध्यान दें
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि मुख्य द्वार पर लटकी हुई मूर्ति या तस्वीर में भगवान गणेश की सूंड की दिशा वामावर्त हो, क्योंकि आपको अपने घर के अंदर केवल दक्षिणावर्त सूंड वाली मूर्ति ही लगानी चाहिए।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
भगवान गणेश की मूर्ति या तस्वीर में उनकी मुद्रा पर विशेष ध्यना दें
वास्तु शास्त्र के जानकारों ने बताया कि भगवान गणेश को मूर्ति या तस्वीर में बैठे हुए दिखाया जाना चाहिए। आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इसमें गणेश को खड़े हुए न दिखाया जाए, यह उनके जाने का संकेत माना जाता है।
ये भी पढे़ंः Vastu Tips: पति-पत्नी के रिश्ते में आएगी मिठास..फौलो करने होंगे ये वास्तु टिप्स
कहां रखनी चाहिए भगवान गणेश की मूर्ति
आपको अपने घर के मेन गेट पर भगवान गणेश की मूर्ति या तस्वीर नहीं रखनी चाहिए, अगर वह तस्वीर खुरदरा या गंदा है, या अगर उस दीवार पर दरार है, तो आपको इसे मेन गेट के ऊपरी फ्रेम पर रखना चाहिए।