Vastu Tips

Vastu Tips: घर का वास्तु दोष दूर करना हो तो फ़ौरन करें ये उपाय

Spread the love

Vastu Tips: घर में फैले वास्तुदोष को दूर करने के ये हैं उपाय

Vastu Tips: जब भी हम नया घर बनाते हैं या नया घर खरीदते हैं तो वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के नियमों को जरूर ध्यान में रखते हैं। लेकिन कभी कभी इन सब के बाद भी हमारे घर में वास्तु दोष (Vastu Defects) हो जाता है। जिससे कई तरह की परेशान‍ियां देखने को म‍िलने लगती हैं। आपको बता दें कि सिर्फ घरों में ही नहीं बल्कि बड़ी-बड़ी कंपन‍ियां और आर्क‍िटेक्‍ट भी हमेशा नई इमारत बनाते समय वास्‍तु (Vastu) का ध्‍यान जरूर रखते हैं। अगर घर के किसी सदस्य को बहुत ज्‍यादा गुस्सा आता है, नींद न आने की समस्या या माइग्रेन जैसी कोई बीमारी है तो आपको घर का वास्तु ठीक करने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: काम करने वाले टेबल पर रखें ये चीजें..किस्मत बदलते देर नहीं लगेगी!

Pic Social Media

वास्‍तु एक्सपर्ट (Vastu Expert) के अनुसार परिवार में अचानक बीमारियों का बढ़ना वास्तु दोष का संकेत होता है। किसी घर का कोई कोना या तो दबा हो या फिर बाहर निकला हो सकता है। घर का कोई भाग ऊंचा तो कोई भाग नीचा रहता है तो इससे घर में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा के बीच असंतुलन पैदा होता है जिसका सीधा असर घर में रहने वाले सदस्यों पर होता है। उस घर में अचानक गंभीर और जानलेवा बीमारी किसी को घेर लेती हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

ज्‍योत‍िष व वास्‍तु एक्सपर्ट (Vastu Expert) के मुताबिक़ कई लोग घर की रसोई में फर्स्‍ट एड बॉक्‍स (First Aid Box) या दवाइयों का ड‍िब्‍बा रख देते हैं। भूलकर भी दवाओं का बॉक्स क‍िचिन में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर से बीमारी नहीं जाती है। घर में अगर वास्तुदोष हो तो किसी व्यक्ति को मानसिक कमजोरी हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: नया घर बनवाते समय इन बातों का हमेशा रखें ख्याल

जिन लोगों का घर वास्तु की कमियों से परेशान हैं तो उन्हें निजी जीवन में भी समस्या के साथ आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर किसी के घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में बाथरूम बना है और वहां सीलन भी आ चुकी है, तो फिर समझ लें कि उस घर में बीमारी आने में किसी का कोई दोष नहीं है। बीमारी आने का न्योता तो जाने-अनजाने आपके द्वारा ही दिया गया है।

वास्तुदोष दूर करने के उपाय

नकारात्मक शक्तियों को घर से भगाने के लिए घर में सभी चीजों को व्यवस्थित रखें। घर की चीजों को व्यवस्थित रखने के से घर के सभी लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में पानी का स्त्रोत जैसे डिग्गी बिलकुल भी न हो।.
उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में इनवर्टर जैसी भारी वस्तुएं रखी हैं तो इसे तुरंत हटा दें।
घर में कपूर जलाएं या सेंधा नमक से घर की सफाई कराएं।
उत्तर दिशा में रसोई गैस चूल्हा है तो उसकी दिशा भी तुरंत बदल लें।
पूर्व दिशा में शौचालय होने से स्वास्थ्य समस्याएं आती हैं, शौचालय का मुंह बदलने से वास्तु दोष ठीक कर सकते हैं।
पश्चिम दिशा में सिर रखकर सोने से भी व्यक्ति बीमार रहने लगता है। सोने की स्थिति में भी बदलाव करें।
अपने घर की दीवारों पर पेंट करते समय भी रंगों का चयन सोच समझकर करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर किसी घर की कोई भी दीवार नीले रंग में रंगवाई है तो तुरंत लाल रंग या किसी अन्य रंग से पेंट करवाएं।
ब्रह्म स्थान में वास्तु दोष होने से स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। किसी भी वजह से घर में वास्तु दोश है तो अपने घर में महामृत्युंजय यंत्र को विधिपूर्वक स्थापित करें।
घर के ईशान कोण में उड़ते पक्षियों, उगते सूरज या नदियों की तस्वीर लगाकर रखें।