Vastu Tips

Vastu Tips: अगर, घर से दरिद्रता दूर करनी है, तो करें ये काम…

Spread the love

Vastu Tips: इन नियमों का करें पालन, घर से दूर होगी दरिद्रता

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का मनुष्य के जीवन में एक अहम रोल होता है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में बताए गए नियमों का पालन करके घर में सुख-समृद्धि, खुशियां और सफलता प्राप्त की जा सकती है। वास्तु शास्त्र में कई ऐसे सरल उपाय बताए गए हैं जिन्हें नियमित रूप से करने पर हर व्यक्ति सुखी जीवनयापन कर सकता है। ऐसा माना जाता है कि अगर घर में वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के नियमों का पालन किया जाए तो इससे घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहता है। ऐसे में यदि आप वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अपने घर की छत पर इन चीजों को रखते हैं, तो इससे आपको सकारात्मक (Positive) परिणाम देखने को मिलता है, साथ ही घह से दरिद्रता भी दूर होती है। आइए जानते हैं कि वास्तु के मुताबिक, घर की छत पर क्या चीजें लगाई जा सकती हैं।

ये भी पढ़ेंः Durga Puja: 50 साल बाद महाअष्टमी पर दुर्लभ संयोग..ये राशि वाले होंगे मालामाल!

Pic Social media

परिवार पर बरसेगी शिव जी की कृपा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की छत पर त्रिशूल (Trishul) लगाने से व्यक्ति को काफी लाभ मिलते हैं। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश तक नहीं हो पाता है। साथ ही ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा भी परिवार पर बनी रहती है। जिससे घर में सुख-शांति का माहौल बना रहती है और तरक्की के नए नए रास्ते खुलते हैं।

छत पर लगाइए पौधे, आएगी खुशहाली

आप अपने घर की छत पर वास्तु शास्त्र के अनुसार, पौधे लगा सकते हैं। जिसके मुताबिक, उत्तर-पूर्व या फिर पूर्व दिशा में छोटे पौधे, जैसे तुलसी, गेंदा आदि लगाए जा सकते हैं। वहीं बड़े पौधों को छत की दक्षिण या फिर पश्चिम दिशा में लगाना लाभकारी माना जाता है। पश्चिम दिशा में सफेद रंग के फूलों के पौधे जैसे कि चांदनी, चमेली और मोगरा आदि लगाया जा सकता है। वहीं वास्तु में उत्तर दिशा में नीले रंग के फूल या पौधे लगाना शुभ माना जाता है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर पर लगा लीजिए ये पौधा, फिर देखिए चमत्कार…

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

कई लोग घर की छत पर खराब हुआ सामान- कबाड़-आदि इकट्ठा कर लेते हैं, लेकिन वास्तु की दृष्टि से ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं माना गया है। ऐसा करने से परिवार के लोगों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है। सुख-समृद्धि के लिए छत की साफ-सफाई का ध्यान भी आवश्यक है। घर की छत पर पौधे लगाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि मुरझाए पेड़-पौधे न रखें। इसी के साथ कांटेदार या बोनसाई के पौधे भी छत पर न लगाएं।

वास्तु के इन नियमों का करें पालन, दरिद्रता होगी दूर

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) कहता है कि कभी भी घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में गेस्ट रूम (Guest Room) नहीं बनवाना चाहिए। इस दिशा में गेस्ट रूम होने से धन की हानी होती है। वास्तु के अनुसार यह दिशा धन आगमन की दिशा होती है।

Pic Social Media

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक बेडरूम में आइना या शीशा नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इससे पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगता है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी झेलनी पड़ सकती हैं।
इसके साथ ही घर की आलमारी को हमेशा दक्षिण की दीवार से सटाकर रखना चाहिए और इसका मुंह उत्तर दिशा की तरफ रखें। इससे धन लाभ होता है। वहीं दक्षिण दिशा की ओर तिजोरी का मुंह रखने से घर में धन नहीं रुकता है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में हमेशा रसोई घर आग्नेय कोण यानी पूर्व-दक्षिण दिशा में होना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। इसलिए गलत दिशा में रसोई घर बनवाने से बचें।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में शौचालय भूलकर भी नहीं बनवाना चाहिए। वास्तु की मानें तो इस दिशा में शौचालय बनवाने से घर में रहने वाले लोगों की तरक्की रुक जाती है।