Vastu Tips

Vastu Tips: अगर हाथ में नहीं टिकता धन..ये उपाय शुरू कर दीजिए

Spread the love

Vastu Tips: अगर नहीं होती पैसों की बचत तो करिए ये उपाय

Vastu Tips: हर व्यक्ति के जीवन में कुछ न कुछ परेशानी आती ही रहती है। बहुत से लोग हैं जब भी उनपर कोई परेशानी आती है तो उसका निदान वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में जरूर खोजते हैं। आपको बता दें कि हर व्यक्ति के जीवन में वास्तु का बहुत महत्व होता है। वास्तु दोष (Vastu Defects) की वजह से लोगों का भाग्य का साथ नहीं मिल पाता है और पैसों की बचत करना बड़ा मुश्किल हो जाता है। अगर हर दिन जिंदगी में वास्तु की कुछ बातों पर ध्यान दिया जाए तो सभी परेशानियों से राहत मिल सकती है। वास्तु में वर्णित कुछ नियमों का पालन करने से जीवन में पॉजिटिविटी (Positivity) आती है और नेगेटिविटी खत्म होने लगती है। कई बार वास्तु दोष की वजह से लोगों के जीवन में आर्थिक, शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वास्तु दोष (Vastu Defects) की वजह से लोगों को नौकरी समेत कई कामों में रुकावट का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कौन-सी चीजें भाग्य में बाधा डालती हैं।

ये भी पढे़ंः Palmistry: दोनों हथेलियों को मिलाकर बनता है आधा चांद..शुभ या अशुभ?

Pic Social media

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के जानकारों का मामना है कि कभी भी अपना पर्स सिरहाने रखकर नहीं सोना चाहिए। ऐसे करने से पैसा नहीं बचता है। तकिये के नीचे अखबार, किताब या तस्वीर रखकर सोने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश और प्रभाव दोगुना तेजी से बढ़ने लगता है। रात को सोते समय पानी की बोतल सिरहाने रखकर सोने से मानसिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता है। रात को सोते समय सिरहाने घड़ी, मोबाइल, आई पैड आदि कुछ भी नहीं रखना चाहिए। ये सब चीजें नकारात्मक रूप से प्रभाव डालती हैं। अगर आपका टॉयलेट साफ नहीं रहता तो समझ लीजिए कि आपके धन का अतरिक्त खर्च रुकने वाला नहीं है।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: घर में लगाएं ये पौधा..खुलेगी बंद क़िस्मत!

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के जानकारों के अनुसार, मेन गेट के सामने मंदिर होना, यह ठीक नहीं। इससे कष्ट की आशंका रहती है। घर में सूखे या कांटेदार पौधे नहीं लगाना चाहिए। इससे नकारात्मकता बढ़ने लगती है। घर का मेन गेट बाहर की ओर कभी न खोलें। यह अंदर की ओर खुलना ही शुभकारी माना जाता है। घर के बाहर कूड़े का डिब्बा न रखें, यह जीवन व घर में क्लेश बढ़ाता है।

घर या दुकान में मकड़ी के जाल लगे रहने से धन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए समय समय पर सफाई करते रहना चाहिए। घर या दुकान में लगे पौधों पर अगर सूखी पत्तियां नज़र आए, तो उन्हें तुरंत काट दें। सूखी पत्तियां अच्छा नहीं मानी जाती है। आपको बता दें कि वास्तु के मुताबिक, पर्स में चावल के दाने रखने से धन में वृद्धि होती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

नोट-इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।