Vastu Tips

Vastu Tips: रात के समय घर में ये काम करने से लक्ष्मी हो जाती है नाराज, जानें क्यों?

Spread the love

Vastu Tips: भूलकर भी न करें रात में ये काम, लक्ष्मी मां हो जाती है नाराज

Vastu Tips: हम जहां रहते हैं वहां साफ सफाई करना हमारी जिम्मेदारी होती है। बनी साफ सफाई के न सिर्फ गंदगी फैलती है बल्कि कई बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में भी साफ सफाई का बहुत महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार घर में श्री लक्ष्मी (Sri Laxmi) तभी ठहरती हैं जब वह साफ और सुव्यवस्थित होता है। वास्तु शास्त्र मात्र दिशानुसार घर बनाने के नियमों को नहीं बताता बल्कि घर से जुड़े रोज किए जाने वाले काम और प्रयास भी वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) का हिस्सा हैं। घर में साफ रखने में झाड़ू की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: निग‍ेटिव एनर्जी को दूर करने का मिल गया रामबाण…खबर बहुत काम की….

Pic Social Media

वास्तु शास्त्र के मुताबिक सुबह के समय झाड़ू लगाना अच्छा माना जाता है। सूरज चढ़ने तक भी झाड़ू लगाना (Sweep) सही माना जाता है। लेकिन सूरज ढलने के बाद घर में बुहारी लगाना (बहारना) शास्त्र के अनुसार सही नहीं माना जाता है। ऐसा तभी किया जाना चाहिए जब अत्यंत अत्यावश्यक हो।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

देर शाम और रात के समय में घर में झाड़ू (Broom) बिलकुल भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में लक्ष्मी नहीं रुकती हैं। साथ ही घर में रहने वालों को सुख, शांति और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या होने लगती है। यहां पर यह बात भी महत्वपूर्ण है कि रात्रि में सूर्य का प्रकाश नहीं रहता है। इससे छोटी चीजें नजर नहीं आती हैं। देर रात झाड़ू लगाते समय इन्हें न देख पाने से खो जाने का खतरा बढ़ जाता है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर के अंदर लगाएँ ये पौधे ..आएगी ख़ुशहाली

पुरानी व्यवस्था से समझें तो रात के समय में घर के कोने-कोने तक साफ-सफाई करना मुश्किल होता था। वास्तु के अनुसार झाड़ू को ऐसे ही कहीं भी नहीं छोड़ देना चाहिए। इसे खुले में नहीं रखना चाहिए, झाड़ू को खड़ा करके रखना भी शुभ नहीं माना गया है। खुले में झाड़ू रखने से घर में लड़ाई होती है। इसलिए इसे हमेशा छिपाकर रखना चाहिए। झाड़ू को सही से बांधकर रखें। इससे निकले रेसे और सीक घर में यहां वहां न फैलाएं, इससे धन धान्य की स्थिति प्रभावित होती है।

ये काम भी नहीं करना चाहिए रात में

रात में रसोई में सामान इधर-उधर बिखरा कर नहीं रखना चाहिए।
रात में खाना खाने के बाद बेसिन में जूंठा बर्तन छोड़ना धन हानि का कारण बनता है। इसलिए, रात में जूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए।
धन-संपत्ति बढ़ाने के लिए रात के समय अपने बाल और नाखून नहीं काटने चाहिए।
शास्त्रों के मुताबिक, रात के समय मूली का सेवन सही नहीं माना गया है।
रात के समय सत्तू और चावल भी नहीं खानी चाहिए।