Vastu Tips: दीपावली पर करें ये तीन काम ,खूब बरसेगा पैसा

Spread the love

नीलम सिंह चौहान, खबरीमीडिया

Diwali Tips: दीपावली का त्यौहार आराधना और स्तुति का पर्व होता है। मान्यता के अनुसार दीपावली का त्यौहार सुख, समृद्धि और शांति लेकर के आता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार देखें तो दिवाली के त्यौहार के लिए कुछ स्पेशल टिप्स बताए गए हैं। जैसे की रंग बिरंगी सजावटी वस्तुएं, रंग और अलग अलग तरह की चीजें आदि।

ऐसे में जानिए दिवाली के शुभ अवसर में कौन कौन सी खास चीजों को करना चाहिए

खुशियों की रंगोली
रंगोली से घर को डेकोरेट जरूर करें क्योंकि मान्यता के अनुसार रंगोली बनाने से घर में ऊर्जा प्रदान होती है। आप लाल, पीला, हरा, गुलाबी और नारंगी आदि रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। मान्यता के अनुसार इस दिशा में आप गोल डिजाइन की रंगोली मनाते हैं तो मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है।

Pic: Social Media

आएगी पॉजिटिव एनर्जी
लक्ष्मी जी कृपा आपके ऊपर सदैव बनी रहे और असत्य पर सत्य की जीत हो, जीवन हमेसा खुशहाल रहे इन सभी भावनाओं के साथ हम सभी अपने घर और अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान को नए तरह से डेकोरेट करवा सकते हैं। घर के मुख्य द्वार अतिथि के लिए पहले परिचय के समान होता है। इसलिए उसका साफ सुथरा होना बहुत जरूरी होता है और इनके ऊपर आप स्वास्तिक , शुभ लाभ का आदि चीजें बना सकते हैं। घर के भीतर सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह के लिए जरूरी है कि प्रवेश द्वार पर कोई भी डेकोरेशन का समान न रखें।

यह भी पढ़ें: Diwali 2023: जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Pic: Social Media

लक्ष्मी जी के चरण
दीपावली में लक्ष्मी जी के चरण शुभता का प्रतीक माना जाता है। धातु जैसे कि चांदी,पीतल, पंचधातु से बनी लक्ष्मी की चरण पादुका खरीदकर दीपावली के दिन उनकी पूजा पाठ करनी चाहिए। मां लक्ष्मी जी की चरण पादुका को कभी भी प्लास्टिक का न खरीदें क्योंकि उसे वास्तु में इसे शुभ नहीं माना गया है। मान्यता है कि जिस घर में धन की देवी मां लक्ष्मी जी की चरण पादुका होती है वहां से जीवन में आने वाली सारी समस्याएं टल जाती हैं। साथ ही सुख समृद्धि की संपन्नता आती है।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: गलती से भी न रखें इन चीजों को खुला, वरना शुरू हो जाएंगें बुरे दिन

pic: Social media

READ: khabrimedia-latest Vaastu Tips-Latest Astro Tips-Lates Top Hindi News-Astrology-Latest Delhi-Ncr News-Noida News-Greater Noida News