Vastu Tips: इस दिशा में ना रखें पेड़-पौधे..घर में हमेशा होंगे झगड़े

Spread the love

Vastu Tips: घर में अगर वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करें तो घर में शांति बनी रहती है और परिवार प्रगति के मार्ग पर चलता है। वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) में ऊर्जा का विशेष महत्व होता है। इसके मुताबिक घर में रखी हर चीज व्यक्ति के जीवन पर असर प्रभाव दिखाती है। वास्तु में हर चीज रखने की एक निश्चित दिशा के बारे में बताया गया है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में नेगेटिविटी फैलाती हैं ये चीजें..फौरन दूर करें

Pic Social Media

वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) में पेड़-पौधे लगाने के लिए भी एक निश्चित दिशा बताई गई है। सही दिशा में न लगाए गए पेड़-पौधे घर में नकारात्मकता ऊर्जा का संचार करते हैं। माना जाता है कि इससे घर में लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिन्हें घर की दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए वरना काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि वे कौन कौन से पौधों हैं…

केले का पौधा

केले का पौधा (Banana Tree) को ज्योतिष शास्त्र में काफी शुभ और बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। गुरुवार के दिन इस पौधे की पूजा करने से मान्यता है कि भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। वास्तु के अनुसार इस पौधे को कभी भी दक्षिण दिशा में भी नहीं लगाना चाहिए।
केले के पेड़ को कभी भी आग्रेय कोण और पश्चिम दिशा में भी नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में केले का पौधे लगाने से बहुत अशुभ माना जाता है। दक्षिण दिशा में केला लगाने से इसके नकारात्मक फल मिलने लगते हैं। केले का पौधा हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक फल मिलते हैं।

ये भी पढ़ेंः लैपटॉप को इस दिशा में रखिए..करियर ग्रोथ के साथ जीवन में आएगी खुशहाली

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बहुत शुभकारी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी में मां लक्ष्मी निवास करती हैं। हर दिन तुलसी की पूजा करने से विशेष लाभ मिलते हैं। तुलसी का पौधा कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए।
इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर में कलेश होने लगता है और कई तरह की आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। तुलसी का पौधा ईशान कोण, उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। तुलसी के लिए उत्तर दिशा को सबसे शुभ माना गया है, वहीं पूर्व दिशा में तुलसी लगाने पर घर में सूर्य के समान ऊर्जा आती है।

मनी प्लांट

मनी प्लांट को घर के लिए लकी पौधा भी माना जाता है। बहुत लोग अपने घरों में मनी प्लांट लगाते हैं। इसको लेकर मान्यता है कि मनी प्लांट को घर में रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। जिस घर में मनी प्लांट फूलता फलता है वहां खुशहाली रहती है।

वास्तु के मुताबिक कभी भी दक्षिण दिशा में मनी प्लांट नगीं लगाना चाहिए वरना यह लाभ की बजाय हानि पहुंचाने लगता है। इससे घर के सदस्यों को आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ता है। मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।