Vastu Tips: इन 4 आदतों से बचें..नहीं तो हो जाएगी तिजोरी खाली!

Spread the love

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

Vastu Tips For Money: अपने पूरे जीवन में हर एक व्यक्ति कि यही चाहत होती है कि उसे जीवन में हर तरीके की सुख सुविधाओं की प्राप्ति हो। अपने और अपने परिवार वालों के लिए वो हर ऐसी चीज करें जो वो चाहते हैं। इसके लिए लोग दिन रात मेहनत भी करते हैं,लेकिन कई बार लक और भाग्य ऐसा होता है कि व्यक्ति को निराशा का सामना करना पड़ता है। इसका असर धीरे धीरे उसके स्वास्थ्य के ऊपर भी पड़ता है।

ऐसे में वास्तु शास्त्र की मानें तो इन सभी चीजों के लिए व्यक्ति के 4 खराब आदतों को जिम्मेदार बताया गया है।
वास्तु जानकारों का ये मानना है कि व्यक्ति के कुछ बुरी आदतों के चलते देवी लक्ष्मी सदैव के लिए नाराज होकर उनके घर से चली जाती हैं। जानिए कि वो कौन कौन से बुरी आदतें जिन्हें करने से पहले आपको सावधानी बरतनी ही चाहिए।

  1. वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति को कभी भी शाम के समय दान नहीं करना चाहिए। मान्यता के अनुसार जो लोग शाम को दान करते हैं, वे दरिद्रता को अपनी ओर बुलावा देते हैं। ऐसे लोगों के घर से मां लक्ष्मी नाराज होकर चली जाती हैं। और धीरे धीरे हालत खराब हो जाती है।
  2. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के बाथरूम में कभी भी बाल्टी को खाली नहीं रखना चाहिए। वहीं, खासतौर से रात के समय ऐसा माना जाता है कि इससे घर में नकारत्मकता आती है। वहीं, ये भी कहा जाता है कि घर के किचन में पानी को भरा रखने से आर्थिक परेशानियां भी दूर हो जाती हैं और घर पर माता रानी की कृपा बनी रहती है।

    यह भी पढ़ें: दशहरे का शुभ मुहुर्त और रावण दहन का समय भी जान लीजिए
  3. वास्तु जानकर भी इस बात को मानते हैं कि घर का मुख्य द्वार रसोई घर होता है। ऐसे में घर के किचन को साफ सुथरा रखना चाहिए। अगर आप अपने रसोई को साफ नहीं करते हैं तो इससे आर्थिक समस्या बढ़ सकती है। इसलिए घर के रसोई को साफ करें और झूठे बर्तनों को कभी न छोड़ें।
  4. वास्तु के अनुसार यदि कोई व्यक्ति बिस्तर में बैठकर खाना खाता है, तो ये आदत व्यक्ति के जीवन को बर्बाद कर सकती है। वास्तु शास्त्र में इसको गलत माना गया है। वास्तु के मुताबिक व्यक्ति की ये आदतें समृद्धि का वास नहीं करने देती हैं। साथ ही सफलता में भी कई तरह के बाधाओं को लेकर आती है।

    READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi