UP: लखीमपुर खीरी का दिल ख़ुश करने वाला वीडियो..जरूर देखिये

Spread the love

सुरजीत सिंह चानी, Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। तेज धूप और भीषण गर्मी से इंसान ही नहीं, बल्कि दुधवा नेशनल पार्क (Dudhwa National Park) के जंगली जानवर भी परेशान हैं। ऐसे में इंडो नेपाल बॉर्डर पर मौजूद दुधवा टाइगर रिजर्व से पानी में टस्कर हाथियों (Elephants) के एक झुंड का नहाते और मस्ती करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग खासा पसंद कर रहे हैं। देखें पूरा वीडियो…
ये भी पढ़ेः CM योगी का बड़ा बयान..कहा देश के विकास पर खर्च हो रहा पैसा

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।
आपको बता दें कि ये वीडियो 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है। कुछ पर्यटक दुधवा टाइगर रिजर्व (Dudhwa Tiger Reserve) में वन्य जीवों का दीदार करने गए थे, तभी उन्हें जंगल (Forest) में एक तालाब पर हाथियों का झुंड दिखाई दिया।

चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत पाने और अपने शरीर का तापमान कम करने के लिए पानी में नहाते और मस्ती करते दिखाई दे रहे थे जिसमें हाथी एक दूसरे पर पानी के फव्वारे छोड़ रहे थे। जलविहार करते हाथियों (Elephants) की संख्या लगभग 15 से 20 के आसपास बताई जा रही है।

पर्यटकों (Tourists) ने इस नज़ारे को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लोगों को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है और वे इसे शेयर कर रहे हैं।