TV9 का जलवा कायम, न्यूज18 की बढ़त से आजतक में टेंशन!

Spread the love

21-27 मई की TRP आ गई है।  TV9 भारतवर्ष 14.0% TRP के साथ पहले नंबर पर बना हुआ है। हालांकि टीवी9 को 0.5 फीसदी का बड़ा नुकसान हुआ है।

दूसरा नंबर इंडिया टीवी का है। इंडिया टीवी की TRP 12.5% है। इंडिया टीवी को 0.2% का फायदा हुआ है।

तीसरा नंबर आजतक का है। आजतक की TRP 11.7% है। आजतक की TRP 0.2% नीचे गिरी है।

11.6 फीसदी TRP के साथ न्यूज18 इंडिया चौथे नंबर पर है। और ये आजतक के बिल्कुल करीब आ पहुंचा है जिससे आजतक की टेंशन बढ़ना लाजिमी है।

इसके बाद रिपब्लिक भारत 9.8% TRP के साथ 5वें नंबर पर बना हुआ है। रिपब्लिक भारत की टीआरपी लगातार नीचे गिर रही है।

ज़ी न्यूज 7.7, टाइम्स नाउ नवभारत- 6.7, एबीपी न्यूज-5.5, न्यूज नेशन-5.3, गुड न्यूज टुडे-5.2, ज़ी हिंदुस्तान 4.0, न्यूज 24-3.4, इंडिया न्यूज 1.7 और डीडी न्यूज- 0.9 का नंबर है।

Zee NewsTv9 BharavarshTimes-Now-Navbharat, Zee HindustanRepublic BharatAajTakIndiaTvNews NationNews 24Abp NewsIndia NewsGNTKhabrimedia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *