UP

UP में तबादला एक्सप्रेस..जानिए लखनऊ की कमान किसके हाथ?

Spread the love

UP में IAS अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के बदल गए डीएम, देखिए लिस्ट

UP IAS Transfer List: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से तबादला एक्सप्रेस चला है। आपको बता दें कि देर रात कई जिलों के आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। इस बदलाव में कई जिलों के जिलाधिकारी (DM) बदल गए हैं। इनमें लखनऊ से लेकर प्रयागराज (Prayagraj) और जौनपुर- मुजफ्फरनगर जैसे जिले शामिल हैं। यूपी सरकार (UP Government) की तरफ से इसकी लिस्ट भी जारी कर दी गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल नए पदों की ज़िम्मेदारी ग्रहण करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
ये भी पढे़ंः यूपी में 10 लाख करोड़ निवेश प्रस्ताव को मंजूरी, रोजगार के मिलेंगे अवसर:CM Yogi

Pic Social media

यूपी सरकार ने पिछले कुछ दिनों में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किए हैं। इसी क्रम में देर रात 13 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर हो गया है। बुलंदशहर (Bulandshahr) के डीएम सीपी सिंह (DM CP Singh) को अब लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीपी सिंह लखनऊ के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। उनसे पहले सूर्य पाल गंगवार इस पद को संभाल रहे थे।

इन 13 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी के आदेश के अनुसार निधि गुप्ता का तबादला अमरोहा कर दिया गया है। वो अमरोहा जिलाधिकारी पद संभालेंगी, वहीं घनश्याम मीना हमीरपुर के डीएम बनाए गए हैं। आईएएस अधिकारी दिनेश को जौनपुर के जिलाधिकीर पद की जिम्मेदारी दी गई है। रविंद्र मंडेर को प्रयागराज भेजा गया है वो डीएम प्रयागराज पद सँभालेंगे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

इनके साथ ही अरविंद भंगारी आगरा के जिलाधिकारी बनाए गए हैं, नवनीत चहल को आजमगढ़ का जिलाधिकारी बनाए गए हैं। उमेश मिश्रा मुजफ्फरनगर के डीएम की ज़िम्मेदारी संभालेंगे। आईएएस रविंद्र सिंह फतेहपुर के डीएम बनाए गए हैं। वहीं आगरा के डीएम आईएएस भानु चन्द्र गोस्वामी को अब राहत आयुक्त बनाया गया है।
सभी अधिकारियों को तत्काल नए पदों की जिम्मेदारी ग्रहण करने के निर्देश दे दिए गए हैं। इससे पहले यूपी पुलिस में भी कई ट्रांसफ़र-पोस्टिंग हुई है। मंगलवार को दस आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई थी। यूपी की दस सीटों पर उपचुनाव की तैयारियों के बीच कई अधिकारियों के तबादलों की सिलसिला जारी है।