Traffic Update: ग्रेटर नोएडा-नोएडा से दिल्ली..सावधान..यहां लगेगा लंबा जाम

Spread the love

Jyoti Shinde,Editor

अगर आप रोजाना की तरफ आज भी ग्रेटर नोएडा-नोएडा से दिल्ली जा रहे हैं तो ये ख़बर आपके लिए है। क्योंकि आज दिल्ली के कई इलाकों में भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या होगी। इसकी वजह भी जान लीजिए। आज जगन्नाथ यात्रा के दौरान दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक जुलूस निकाला जाएगा। जो खासकर साउथ दिल्ली से होंगी। जिसमें से एक हौजखास विलेज से अरबिंदो मार्क और दूसरी त्यागराज नगर से। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक जाम को देखते हुए एडवाइजरी जारी कर दी है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार शाम को एक ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की। पुलिस ने लोगों से एडवाइजरी के अनुसार यात्रा का प्लान बनाने की अपील की। जिसमें आईआईटी फ्लाईओवर, बाहरी रिंग रोड और एम्स से दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक अरबिंदो मार्ग के दोनों कैरिजवे पर यातायात नियमन होगा। रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डे और अस्पतालों की ओर जाने वाले लोगों को सलाह दी जाती है। देरी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।

गुड़गांव और महरौली से नई दिल्ली आने वाले ध्यान दें!
एडवाइजरी के अनुसार, महरौली, गुड़गांव से अरबिंदो मार्ग से नई दिल्ली जाने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए आउटर रिंग रोड का इस्तेमाल करें। ऐसे लोग पंचशील फ्लाईओवर या अफ्रीका एवेन्यू रोड से अगस्त क्रांति मार्ग लें। इसी तरह, नई दिल्ली से महरौली और गुड़गांव जाने वाले लोग एम्स फ्लाईओवर से रिंग रोड का लें और एंड्रयूज गंज फ्लाईओवर से दाहिनी ओर मुड़ सकते हैं

इन रास्तों पर भी रहेगा ट्रैफिक कंट्रोल
इसके अलावा साउथ दिल्ली के बलबीर सक्सेना मार्ग, चौधरी दिलीप सिंह मार्ग, चौधरी हुकुम चंद मार्ग और गौतम नगर रोड पर भी ट्रैफिक कंट्रोल किया जाएगा।   

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi