Traffic Alert: पर्थला फ्लाईओवर से गौड़ चौक एक बार फिर जाम

Spread the love

Jyoti Shinde,Editor

Greater Noida Traffic Alert: अगर नोएडा की तरफ जा रहे हैं या फिर नोएडा से ग्रेटर नोएडा की तरफ आ रहे हैं तो आपको सड़क पर लंबा जाम मिल सकता है। आज दोपहर पर्थला फ्लाईओवर(Parthala Flyover) पर शव रखकर प्रदर्शन की वजह से लंबा जाम लग गया था। हालांकि ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी की वजह से जाम थोड़ी ही देर में खोल दिया गया। लेकिन एक बार फिर चार मूर्ति की तरफ आने वाली सड़क पर जबरदस्त जाम लगा है।

ये भी पढ़ें: Greater Noida: चार मूर्ति से पर्थला फ्लाईओवर तक जाम

सबसे हैरान करने वाली बात ये कि यहां ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की भारी कमी है। कहीं कहीं इक्का-दुक्का पुलिसकर्मी नज़र आते हैं जिनके लिए सैंकड़ों की तादाद में सड़क पर चल रही गाड़ियों को संभालना मुश्किल होता है। खासकर Artha SEZ जहां निर्माण का काम चल रहा है वहां भी जाम की स्थिति है। वहां तो हालत ये है कि कोई भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद नहीं है..जिससे लोगों को काफी ज्यादा परेशान होना पड़ रहा है।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi-