Top 5 Best Journalism College : मीडिया में बनाना है करियर, तो इन संस्थान में लें एडमिशन

Spread the love

Top 5 Best Journalism College: अगर आपको मीडिया में करियर (Career in Media) बनाना है तो इन संस्थान (Institute) में एडमिशन लें। आज समय में ज्यादातर युवा अपने स्किल (Skill) के हिसाब से करियर ऑप्शन चुनना पसंद करते है। उन्हें क्या पढ़ना है और क्या बनना है यह फैसला और कोई नहीं बल्कि वे खुद लेना चाहते है। ऐसे में उनके लिए विषय का चुनाव भी एक अहम मुद्दा होता है। वहीं मीडिया (Media) में करियर बनाने के लिए आपको बेस्ट संस्थान बताने जा रहे है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Delhi University के Top 7 मैनेजमेंट कोर्स के बारे में जानिए

ख़बरीमीडिया के Whatsapp चैनल को फौलो करें।

Top 5 Best Journalism College : हर साल हजारों बच्चे पत्रकार (Journalist) बनने की चाह में प्राइवेट कॉलेज में दाखिला लेते हैं। ऐसे में अगर आपका भी सपना पत्रकार बनने का है तो हम आपको बताएंगे कि आपको पत्रकार बनने के लिए कैसे सही कॉलेज का चयन करना चाहिए। किन कॉलेज से पत्रकारिता की डिग्री लेने पर आपको आगे जाकर काफी मदद मिलने वाली हैं।

Top 5 Best Journalism College : पत्रकारिता आप चाहे सरकारी कॉलेज (Government Colleges) से भी कर सकते हैं। यहां से आप काफी कम फीस में पत्रकारिता कर लेगे। ऐसे में आपको अगर फील्ड का एक्सपीरियंस लेना है या फिर मीडिया हाउस का एक्सपीरियंस लेना है तो आप कुछ मशहूर प्राइवेट कॉलेज को भी चुन सकते हैं।

जानिए क्या है योग्यता?

TOP 5 Best Journalism College : जर्नलिजम में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को 12वीं पास होना जरूरी है। बता दें पत्रकारिता के कोर्स करने लिए 12वीं में किसी भी स्ट्रीम में 50 प्रतिशत अंक लाना आवश्यक है।

Pic Social Media

क्यों करें जर्नलिजम कोर्स?

TOP 5 Best Journalism College : किसी भी कोर्स को करने से पहले हर स्टूडेंट्स के मन में एक सवाल उठता है। वे ये कि उसे ये कोर्स क्यों करना चाहिए। तो इस आर्टिकल के माध्यम से बता दूं कि सूचना और तकनीक के इस दौर में जॉब ओरिएंटेड कोर्स करना फायदेमंद है। मास कम्युनिकेशन उन्हीं कोर्सों में से एक है। स्टूडेंट्स इस कोर्स को करने के बाद मीडिया और सिनेमा के क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Career After 12th: 12वीं के बाद के 5 बेस्ट कोर्स की लिस्ट देखिए

ये हैं टॉप 5 जर्नलिजम कॉलेज

TOP 5 Best Journalism College : भारत के 5 सबसे बेस्ट कॉलेज जहां पत्रकारिता की पढ़ाई कर अपने करियर को बेहतर बनाएं।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC)

Pic Social Media

TOP 5 Best Journalism College : इस कॉलेज कि स्थापना साल 1955 में हुई थी। यह कॉलेज भारत के प्रमुख जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन कॉलेजों में से एक है। इस कॉलेज को भारत सरकार द्वारा बढ़ावा और फंड दिया जाता है। इस इंस्टीट्यूट के 5 रीजनल क्षेत्र हैं – मणिपुर में ऐजवाल, महाराष्ट्र में अमरावती, ओडिशा में धेनकनाल, जम्मू कश्मीर में जम्मू और केरल में कोट्टयम। यह इंस्टीट्यूट विभिन्न विषयों जैसे कि, प्रिंट जर्नलिज्म, फोटो जर्नलिज्म, रेडियो जर्नलिज्म, टेलीविजन जर्नलिज्म, डेवलपमेंट कम्युनिकेशन, कम्युनिकेशन रिसर्च, एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशन्स में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्सेज ऑफर करता है।

सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन

Pic Social Media

TOP 5 Best Journalism College : इस कॉलेज कि स्थापना साल 1990 में कि गई थी। 1990 में स्थापित सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन, सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी का एक हिस्सा है। इसकी कैंपस पुणे, महाराष्ट्र में स्थित है। यह इंस्टीट्यूट अपने मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन और एमबीए के पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए ज्यादा मशहूर है। योसिस इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन, सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी का एक हिस्सा है।

माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल

Pic Social Media

TOP 5 Best Journalism College : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 1990 में स्थापित, MCNUJC का नाम महान संपादक, कवि, साहित्यकार और स्वतंत्रता सेनानी पंडित माखनलाल चतुर्वेदी के नाम पर रखा गया है। यह कॉलेज पूरे एशियाई उपमहाद्वीप में उत्कृष्टता का पहला शैक्षणिक केंद्र है जहां संचार, मीडिया और आईटी विषयों में पेशेवरों को वर्तमान मीडिया की जरूरतों के लिए प्रासंगिक संचार के पारंपरिक और आधुनिक तरीकों के माध्यम से विकसित किया जाता है। इस विश्वविद्यालय को यूजीसी की धारा 12 (बी) के तहत भी मान्यता प्राप्त है।

एशियन कॉलेज ऑफ जर्नलिज्म

Pic Social Media

TOP 5 Best Journalism College : इस कॉलेज की स्थापना वर्ष 1994 में बैंगलोर में की गई थी। साल 2000 में यह कॉलेज चेन्नई में शिफ्ट हो गया। यह इंस्टीट्यूट जर्नलिज्म के विभिन्न विषयों में 1 साल की अवधि के पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स ऑफर करता है।

लेडी श्री राम कॉलेज

Pic Social Media

TOP 5 Best Journalism College : लेडी श्रीराम कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैम्पस में स्थित है। लेडी श्रीराम कॉलेज को उसकी बेहतर क्वालिटी एजुकेशन के लिए जाना जाता है। लेडी श्रीराम कॉलेज में विभिन्न यूजी और पीजी कोर्स में पढ़ाई कराता है। शैक्षणिक उत्कृष्टता और उपलब्धि का केंद्र, यह आज सामाजिक विज्ञान, मानविकी और वाणिज्य के लिए बेहतरीन संस्थानों में से एक है।

कितनी लगेगी फीस?

Top 5 Best Journalism College : जर्नलिज्म के क्षेत्र में फीस अलग-अलग कोर्सेज के अनुसार अलग-अलग निर्धारित होती है। इसके अलावा एडमिशन फीस संस्थान के अनुसार भी अलग होती है। जहां सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थानों में कम फीस ली जाती है वहीं प्राइवेट संस्थानों में सरकारी के मुकाबले अधिक फीस चार्ज की जाती है। आपको जिस भी कॉलेज की फीस की जानकारी प्राप्त करनी है आप वहां संपर्क कर सकते हैं।

कोर्स करने के बाद कितनी मिलेगी सैलरी?

Top 5 Best Journalism College : पत्रकारिता के क्षेत्र में कोर्स करने के बाद आपकी शुरुआती सैलरी 12-25 हजार तक हो सकती है। अनुभव बढ़ने के साथ ही आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी होती जाती है। कोर्स करने के बाद आप प्राइवेट मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य कर सकते हैं।

इसके अलावा आप विभिन्न कंपनियों के लिए कॉपी राइटिंग, विज्ञापन राइटिंग, कंटेंट राइटिंग भी कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त समय-समय पर जर्नलिज्म वाले उम्मीदवारों के लिए सरकार की ओर से भी भर्ती निकाली जाती है जिसमें भाग लेकर आप सरकारी नौकरी भी प्राप्त कर सकते हैं।