होली पर घर जाने के लिए नोएडा से इन राज्यों के लिए 24 घंटे मिलेंगी बसें..ये है डिटेल

Spread the love

Noida: होली पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी को सुगम यातायात की सुविधा दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी (CM Yogi) ने बड़ा फैसला लिया है। आपको बता दें कि 25 मार्च को होली (Holi) है। होली पर घर जाने वाले लोगों को कोई दिक्कत न हो, इसको देखते हुए योगी सरकार (Yogi Sarkar) ने अतिरिक्त बसों के संचालन का फैसला किया है। 20 मार्च से नोएडा डिपो से अतिरिक्त बसों (Special Bus) का संचालन होगा। पिछले साल की भीड़ को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः Greater नोएडा की इस सोसायटी के लोगों ने बिल्डर के ख़िलाफ़ खोला मोर्चा

Pic Social Media

होली पर्व को लेकर नोएडा डिपो (Noida Depot) से प्रयागराज, आगरा, लखनऊ, बांदा, बरेली वाराणसी और गोरखपुर के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। ये सुविधा अगले 10 दिनों तक 24 घंटे मिलेगी। नोएडा डिपो से लंबी दूरी की भी बसें चलाई जाएंगी।

राजधानी से भी चलेंगी अतिरिक्स बस

नोएडा के साथ ही यूपी की राजधानी लखनऊ से भी अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। आलमबाग बस टर्मिनल से गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज के लिए बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए सीट बुकिंग शुरू हो गई है। वाराणसी के लिए सुबह 8, दोपहर 3 और रात 10 बजे बसें चलेंगी। प्रयागराज के लिए शाम 6, 7, 8 और रात 10 बजे बसें चलेंगी। गोरखपुर के लिए सुबह साढ़े दस बजे वॉल्वो बस चलेगी।