इस बार 13-0 से विरोधियों पर प्रहार करेगी पंजाब की जनता: CM मान

Spread the love

Punjab News: पंजाब में भी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान भी चुनावी प्रचार अभियान में लगे हुए हैं। इसी क्रम में सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Maan) ने खडूर साहिब में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने विरोधी पक्षों पर भी निशाने साधते हुए कहा कि अकाली, बीजेपी (BJP) और कांग्रेस को जब तक जड़ से खत्म नहीं किया जाएगा, तब तक वह शांत नहीं बैठेंगे। इतना ही नहीं सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Singh Maan) ने आगे निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने जनता के खून से अपने लिए महल बनवाए हैं, होटल बना लिए हैं।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।
ये भी पढ़ेंः Punjab News: पंजाब यूनिवर्सिटी में हॉस्टल रूम अलॉटमेंट Renew की प्रक्रिया शुरू

Pic Social Media

सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Maan) ने आगे कहा कि जब भी विरोधी दल से हाथ मिलाना पड़ता है तो यह देखना बेहद जरूरी हो जाता है कि सारी उंगलियां सही सलामत हैं या एक आधी साथ लेकर चले गए हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर जो सर्वे की रिपोर्ट आई है, उसमें 25000 की लीड है इस क्षेत्र में, जिसे 35000 की करनी है, इसके बाद का काम उनका है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि घर वाली बिजली फ्री करवाई है।

ये भी पढ़ेंः पंजाब में भीषण गर्मी में रिकॉर्ड तोड़ बिजली की खपत..पावरकॉम की परेशानी बढ़ी
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस (Congress) पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें तो यह भी नहीं पता कि कौन किसके खिलाफ खड़ा है। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि 4 जून के बाद खडूर साहिब की सारी मुश्किलें खत्म हो जाएंगी।