Noida की तरह जगमग होगा ये शहर..निवेश का बेहतर मौका

Spread the love

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया

Property News: जरा सोचिए..एक ऐसा आशियाना जहां से आप ताज महल की खूबसूरती को निहार सकें। जी हां बहुत जल्द ये सपना साकार होने वाला है। क्योंकि यूपी की योगी सरकार ताज नगरी आगरा(AGRA) के पास एक नया शहर बसाने की तैयारी चल रही है। आपको बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) आगरा (Agra) के पास नया शहर बसाने जा रहा है। इसके लिए मास्टर प्लान-2031 को तैयार किया जा रहा है। नए शहर में औद्योगिक इकाइयों के साथ ट्रांसपोर्ट हब पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बढ़ते प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए 15 फीसदी भूमि ग्रीन बेल्ट के लिए आरक्षित की जाएगी। औद्योगिक विकास (Industrial Growth) होने से आगरा और आसपास के निवासियों को रोजगार के लिए घर से ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही लोगों को निवेश का बेहतर मौका भी मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Delhi: 32000 फ्लैट की DDA स्कीम..इतनी होगी कीमत?

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में जजों समेत इन पदों पर वेकेंसी..पढ़िए पूरी ख़बर
दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) के शहरों में लगातार बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए यीडा ने आगरा के पास अधिसूचित क्षेत्र में 10,500 हेक्टेयर में नया शहर विकसित करने की तैयारी शुरू की है। नया शहर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। तैयार किए जा रहे मास्टर प्लान-2031 में नए शहर की आबादी लगभग 11 लाख होने का आकलन किया गया है। इसी आबादी को ध्यान में रखकर मूलभूत सुविधाओं सहित अन्य योजनाएं तैयार की जाएंगी।
आगरा में पर्यटन की अच्छी संभावना को देखते हुए नए शहर के कुल क्षेत्रफल का 7 फीसदी हिस्सा टूरिज्म के लिए भी आरक्षित किया जाएगा। वहीं आगरा और आसपास के जिलों के निवासियों को रोजगार दिलाने के लिए नए शहर में औद्योगिक विकास पर सबसे ज्यादा फोकस रहेगा। शहर की 25 फीसदी जमीन इंडस्ट्री के लिए आरक्षित होगी। मास्टर प्लान से संबंधित प्रस्ताव 28 नवंबर को होने वाली बोर्ड बैठक में रखे जाएंगे।

नए शहर में किसके लिए कितनी जमीन

इंडस्ट्री – 25 फीसदी
आवासीय – 20 फीसदी
व्यावसायिक – 4 फीसदी
ट्रांसपोर्ट – 13 फीसदी
ग्रीन बेल्ट – 15 फीसदी
पर्यटन – 7 फीसदी
मिश्रित उपयोग – 7 फीसदी
यमुना प्राधिकरण के सीईए डॉ़ अरुणवीर सिंह ने बताया कि आगरा के पास नया शहर बसाया जाएगा। इसके लिए मास्टर प्लान-2031 तैयार किया जा रहा है। नए शहर में सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ उद्योग, ट्रांसपोर्ट और हरियाली पर विशेष जोर रहेगा।

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi