Navratri 2023: नवरात्रि के दौरान इन 2 ग्रह की बदलेगी चाल, ये 3 राशियां हो जाएंगी मालामाल

Spread the love

नीलम सिंह चौहान, खबरीमीडिया

Navratri 2023: जैसे कि आपको भी पता होगा कि इस वर्ष 2023 में नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। ऐसे में नवरात्रि के दौरान इन 2 ग्रहों की चाल पूरी तरह से बदलने जा रही है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल बदलने को बहुत ही ज्यादा अहम माना गया है। जब भी ग्रहों की चाल में बदलाव आता है तो इसका पूरा असर 12 राशियों के ऊपर ही पड़ता है। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में 18 अक्टूबर को सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेंगे और वहीं 19 अक्टूबर को बुध तुला राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य और बुध के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों के भाग्य का उदय भी होगा।


ऐसे में जानते हैं कि सूर्य और बुध के राशि परिवर्तन करने से कौन कौन सी राशियों की किस्मत खुल सकती है:

Pic: Social Media

  1. कन्या राशि
    कन्या राशि के जातकों को नए – नए अवसर मिलेंगे। जब भी कोई नई शुरुआत करेंगे तो लाभ भी मिलेगा। नौकरी हो या व्यापार दोनों में ही फायदा मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होता जाएगा। घर और दफ्तर दोनों ही जगहों में मान – सम्मान बढ़ेगा और वहीं, दाम्पत्य जीवन भी खुशहाल रहेगा।
  2. मिथुन राशि
    मिथुन राशि वालों के लिए आय दिन नए रास्ते खुलेंगे और उनका काम आसान होता जाएगा। वहीं, कोई नया काम या बिजनेस को स्टार्ट करना चाहते हैं, तो ये समय सबसे अच्छा है। आपका आर्थिक पक्ष लगातार मजबूत होता जाएगा। जीवन में लगातार नई नई शुरुआत होगी। धार्मिक सहित अध्यात्मिक काम में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा। मान – सम्मान और पद – प्रतिष्ठा में बुद्धि खुलेगी और वृद्धि होगी।

    यह भी पढ़ें: गलती से भी न बनवाएं इस दिशा में सीढ़ी, वरना होगी धन की कमी
  3. मेष राशि
    मेष राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। अच्छा काम करेंगे साथ ही नई शुरुआत होगी। जीवन के सारे दुख दर्द दूर होते जायेंगे। धन की कमी दूर होगी, आर्थिक समस्या भी कम होती जाएगी। पारिवारिक जीवन सदैव खुश रहेगा। मित्रों के साथ खुशहाल और अच्छा जीवन व्यतीत कर पाएंगे। सभी कामों में आपको सफलता मिलेगी।

    READ: khabrimedia-latest Vaastu Tips-Latest Astro Tips-Lates Top Hindi News-Astrology-Latest Delhi-Ncr News-Noida News-Greater Noida News