Vikas Dubey

विकास दुबे को 7 बार सांप काटने की सच्चाई..डॉक्टरों ने सुलझाई!

Spread the love

क्या सच में Vikas Dubey को 7 बार सांप ने काटा, पढ़िए पूरी खबर

Snake Case in UP: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर इन दिनों खूब चर्चा में है। जहां एक ही शख्य को 7 बार सांप के काटा है। आपको बता दें कि यूपी (UP) के फतेहपुर जिले के रहने वाले विकास दुबे (Vikas Dubey) के 40 दिन में सात बार सांप काटने की खबर की अब पोल खुलती हुई दिखाई दे रही है। इस मामले में वन विभाग के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी जांच में जुटी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर कहा कि 5 दिनों की जांच में यह साफ हो गया है कि जो विकास दुबे (Vikas Dubey) के शरीर पर सांप काटने के 7 निशान हैं उसमें 6 बार स्नेक बाईट नहीं हैं। विकास दुबे को पहली बार ही सांप ने काटा था। उसके बाद के जो भी स्नेक बाइट दिखाए जा रहे हैं वो संदिग्ध हैं।
ये भी पढे़ंः Bijli Bill: महंगे बिजली बिल से मिलेगा छुटकारा..लेकिन करना होगा ये ज़रूरी काम

Pic Social media

जांच रिपोर्ट में इलाज करने वाले डॉ. जवाहरलाल (Dr. Jawaharlal) ने भी इसको लेकर बयान दर्ज करवाया है। इलाज में 4 बार एंटी वेनम की नार्मल डोज देने की बात कही गई है। पूछताछ में इलाज करने वाले डॉ. जवाहरलाल से जांच टीम ने यह पूछा कि विकास दुबे को किस प्रजाति के सांप ने काटा है तो डॉ. जवाहरलाल ने बताया कि मुझे सांप की प्रजाति नहीं पता है। पीड़ित और उसके घरवालों के कहने पर मैंने उसका 7 बार इलाज किया है और 4 बार मैंने उसे एंटी वेनम का नार्मल डोज लगाया है।

डॉक्टर से भी हुआ सवाल-जवाब

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डॉ. जवाहरलाल से फिर प्रश्न किया कि जब आपको सांप के प्रजाति के बारे में सही जानकारी नहीं मिली तो कैसे आप एंटी वेनम का डोज देते थे। जिस पर डॉ. संतुष्ट जनक उत्तर नहीं दे पाए। वहीं वन विभाग की टीम ने भी इस मामले की जांच में जुटी है। डीएफओ रामानुज त्रिपाठी ने जानकारी दी कि अब तक की जांच में यह सामने आया है कि विकास दुबे के अलावा अब तक किसी ने भी सांप को नहीं देखा है। जिन-जिन स्थानों पर विकास दुबे को सांप ने काटा है वहां भी जांच पड़ताल की गई, लेकिन वहां पर सांप नहीं मिला है।

ये भी पढ़ेंः FasTag का नया नियम पढ़िए नहीं तो दोगुना हर्जाना भरिए

विकास ने कही थी यह बड़ी बात

आपको बता दें कि विकास दुबे ने अपने बयान में यह कहा था कि बीते 40 दिनों में उसे सांप ने 7 बार काटा है। तीन बार उसने खुद देखा है। अब तक कि जांच में प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध लग रही है।
बता दें कि 24 वर्षीय विकास दुबे मलवा थाना क्षेत्र के सौरा गांव का रहने वाला है। विकास ने यह दावा किया था कि 40 दिनों के अंदर सांप ने उसे 7 बार काटा है। साथ ही विकास ने यह भी दावा किया था कि हर बार सांप के काटने से पहले उसे खतरे का आभास भी हो जाता है। उसे शनिवार और रविवार के दिन ही सांप ने काटा है। हालांकि पिछले तीन दिनों से पीड़ित विकास दुबे अपने घरवालों के साथ मेहंदीपुर बालाजी के दरबार में हैं। घरवालों के अनुसार, किसी तांत्रिक ने उन्हें सलाह दिया है कि बालाजी के दरबार में दर्शन करने से उन्हें सर्प कल दोष से मुक्ति मिलेगी।