Vastu Money Tips: इस पेड़ की पत्ती है बड़े कमाल की, घर में रखते ही हो जाएंगे धनवान

Spread the love

Vastu Money Tips: हिंदू धर्म में कुछ पेड़ पौधों को बहुत ही ज्यादा शुभ बताया गया है। मान्यता अनुसार इनकी पूजा करने से जीवन में कई कष्ट दूर हो जाते हैं। कुछ पेड़ – पौधे तो ऐसे हैं जिनकी पत्तियों का इस्तेमाल करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। वास्तु के अनुसार आज हम आपको जिस पेड़ की पत्तियां के बारे में बताने जा रहे हैं। उसका सही ढंग से उपयोग करने पर आपको अपार धन – दौलत की प्राप्ति होगी और घर में धन संपदा भी बनी रहेगी।
हिंदू धर्म में उसी तरह से अशोक के पेड़ को बहुत ही ज्यादा पूज्यनीय बताया गया है। इस पेड़ की पत्तियों का इस्तेमाल अक्सर धार्मिक अनुष्ठानों में होता है। अशोक के वृक्ष को अहिंसा वृक्ष भी कहा जाता है। अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाना जाते हैं और धन सम्मानता को बरकरार रखना चाहते हैं। तो जान लीजिए अशोक की पत्तियों के इन शास्त्रों के उपाय के बारे में।

धन – धान्य में वृद्धि के लिए अपनाएं इन वास्तु टिप्स को

मान्यता अनुसार अशोक की पत्तियों को घर में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इसलिए शुक्रवार के दिन 11अशोक की पत्तियों को लाल कपड़े में लपेट कर अपनी घर की तिजोरी में रख लें। ऐसा करने से सुख समृद्धि आती है।

यदि आपको व्यापार में बढ़ोतरी और वृद्धि चाहिए तो अशोक की पत्तियां की माला बनाकर उसे अपने दुकान या ऑफिस के मेन डोर में लटका दें। ऐसा करने से आपको व्यापार में दिन रात वृद्धि होगी। करियर में भी नौकरी की प्राप्ति होगी।

वहीं, अशोक के पेड़ पर नित्य चल चढ़ाने से मां भगवती जी की कृपा बनी रहती है। शास्त्रों के अनुसार जो लोग नियमित रूप से अशोक के पेड़ में जल चढ़ाते हैं। उनको किसी भी तरह का मानसिक रोग, गृह कलेश, कर्ज आदि समस्याएं दूर हो जाती हैं। वहीं, शाम के समय अशोक के पेड़ के नीचे दिया जलाने से नकारात्मक ऊर्जा शक्ति भी दूर हो जाती है और पॉजिटिविटी आती है।

जिन बच्चों का पढ़ने में मन नहीं लगता है उनको अशोक की पत्तियां से देवी मां सरस्वती जी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से उनकी बुद्धि की वृद्धि होती है और ज्ञान प्राप्त होता है।