Punjab में सर्दी का सितम..लुधियाना, पटियाला समेत 18 ज़िलों को लेकर अलर्ट ज़ारी

Spread the love

Punjab News: पंजाब में शीतलहर और पहाड़ो पर हो रही बर्फबारी के चलते काफी ठंड बढ़ गई है। पंजाब (Punjab) के शहर लुधियाना (Ludhiana) का न्यूनतम तापमान राज्य में सबसे कम 2.8 डिग्री सेल्सियस (2.8 degrees Celsius) रहा, जोकि शिमला से भी लगभग तीन डिग्री सेल्सियस कम था। शिमला (Shimla) का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आस पास है।

ये भी पढ़ेंः नई दिल्ली-वैष्णो देवी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन..लुधियाना समेत 10 स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

Pic Social media

मौसम विज्ञान विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक, पंजाब के अमृतसर में पारा 4.8 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बठिंडा (Bathinda) में रात को ठंड रही और तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तो वहीं फरीदकोट, गुरदासपुर और फिरोजपुर में भी रात को ठंडक ने लोगों को कंपा रखी और वहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.4 डिग्री सेल्सियस, 5.5 डिग्री सेल्सियस और 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बात करें हरियाणा के हिसार की तो यहां भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड रही और न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल में भी पारा 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला, नारनौल और रोहतक में भी कड़ाके की ठंड रही और वहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.9 डिग्री सेल्सियस, 4.8 डिग्री सेल्सियस और 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने राज्य में घनी धुंध पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। राज्यभर में शुक्रवार और शनिवार को कई जिलों में हल्की वर्षा के भी आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के 18 जिलों में घनी धुंध के साथ शीतलहर भी चलेगी।