Supertech1: ‘हरसिंगार’ काव्य संग्रह का विमोचन एवं कवि सम्मेलन

Spread the love

24 जून 2023 को ग्रेटर नोएडा वेस्ट(Greater Noida West) की सोसायटी सुपरटेक इकोविलेज1(Supertech Ecovillage1) में नीलम वर्मा (पूर्व उप प्रधानाचार्य दयानंद कन्या इंटर कॉलेज गोरखपुर) द्वारा रचित काव्य संग्रह हरसिंगार का विमोचन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नवीन भटनागर जी ने की।

इस अवसर पर अनुराधा प्रकाशन के मुख्य प्रकाशक श्री मनमोहन शर्मा शरण और देश के विभिन्न प्रांतों से आए कवि लोगों ने अपनी रचनाओं का काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन श्री शैल कुमार सत्यार्थी ने किया। श्री भीम प्रजापति, डॉ नेहा इलाहाबादी, डॉ अरुणा पाठक, श्री रघुवर आनंद, डॉक्टर बीपी सिंह जोकि जाने-माने लेखक और कवि हैं इन लोगों ने पुस्तक की समीक्षा की।

विदित हो कि यह काव्य संकलन नीलम वर्मा जी का द्वितीय काव्य संकलन है। इसके पहले इनकी प्रथम पुस्तक अरुणिमा 2019 में प्रकाशित हुई थी। हरसिंगार में विभिन्न विषयों पर आधारित सामाजिक मुद्दों से सरोकार रखते हुए 50 से ज्यादा विभिन्न विषयों पर 60 कविताओं का संग्रह है। जिसमें कि शहर गोरखपुर, चौथ का चांद,किन्नर, अंगदान और अन्य विभिन्न विषयों पर कविताएं लिखी गई हैं।

संयुक्त परिवार, रक्षाबंधन, घर पुश्तैनी, उम्रदराज मां आदि रचनाएं आज की वर्तमान परिस्थितियों को काफी सुंदर ढंग से वर्णित करती हैं और समाज में किस तरह से बदलाव आ रहे हैं और क्या होना चाहिए इस पर काफी अच्छे से  इसका वर्णन किया गया है।

रेप, सुलग रहा है देश, तलाक जीवन की सांझ, आदि ऐसे विषय हैं जो कि आज तक सामान्य तौर में काव्य रचनाओं में अनछुए रहे हैं लेकिन इन सभी मुद्दों को पुस्तक में पूरी गंभीरता के साथ उठाया गया है।  पूरे कार्यक्रम के दौरान 200 से ज्यादा श्रोता गण पुस्तक की समीक्षा और काव्य संग्रह काव्य पाठ के दौरान मंत्रमुग्ध होकर कार्यक्रम का आनंद लिया।अंत में अभिषेक वर्मा ने सभी रचनाकारों और अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

ख़बरीमीडिया की तरफ से नीलम वर्मा जी को काव्य संग्रह हरसिंगार के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ: Supertech Residents, Supertech Limited, khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi