Greater Noida: PRC से 23 लाख ले उड़ने वाली नौकरानी की कहानी

Spread the love

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के पूर्वांचल रॉयल सिटी में 23.50 लाख रुपये चोरी चोरी करने वाली नौकरानी और उसका पति आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस से पूछताछ में नौकरानी ने जो खुलासे किए वो बेहद चौंकाने वाला था।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida को मिलेगा एक्सप्रेसवे का तोहफ़ा

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 5 से ज्यादा बच्चे घायल

क्या है पूरा मामला समझिए

दरअसल पूर्वांचल रॉयल सिटी में रहने वाले मनीष सिंघल ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनकी अलमारी से 23.50 लाख रुपए गायब हैं। पुलिस ने फौरन रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सिंघल ने अपनी नौकरानी पर शक जताया। जिसके बाद एक्शन में आई पुलिस ने मेड और उसके पति को यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से गिरफ्तार किया है। मेड ने पूछताछ में पता चला कि उसने प्लॉट खरीदने के लिए रोजाना 500 रुपये की एक गड्डी अलमारी से चुराई थी। भट्ठा मालिक को जब रुपये की जरूरत हुई तो चोरी का पता चला। पुलिस ने आरोपियों के घर से 15.40 लाख रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस की दी सूचना में ईंट भट्ठा चलाने वाले मनीष सिंघल ने बताया कि ईंट बेचने के बाद उन्होंने करीब 24 लाख रुपये अलमारी में रखे थे। अलमारी में उन्होंने कोई ताला नहीं लगाया था। इसकी जानकारी उनकी मेड ममता प्रजापति को थी। मनीष के मुताबिक, ममता उनके फ्लैट पर करीब तीन साल से काम कर रही थी। दनकौर रेलवे स्टेशन के पास खैरली हाफिजपुर में रहने वाली ममता का पुलिस वेरिफिकेशन भी था।

मेड और पति को पुलिस ने लिया हिरासत में
मनीष ने बताया कि जब उन्हें रुपये की जरूरत हुई तो उन्होंने अलमारी खोली तो चौक गये। और पाया कि 500 के नोट वाली कुल 47 गड्डियां लापता हैं। उन्होंने ममता पर शक जाहिर किया था। साथ ही, घर से 23.50 लाख रुपये, दो पासबुक, दो फोन, एक बैग और एक लेडीज पर्स गायब होने की शिकायत दी। पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से ममता और उसके पति राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

चोरी कर रुपयों से दिया था एडवांस
पूछताछ मे ममता ने कबूला कि उसने अपने पति को अलमारी में 23 लाख रुपये रखे होने की जानकारी दी थी, जिसके बाद दोनों ने मिलकर रुपये चोरी करने की योजना बनाई थी। प्लान था कि इन रुपयों से दोनों इसी शहर में एक प्लॉट खरीदेंगे। दोनों ने प्लॉट तलाश कर 50 हजार रुपये बयाना भी दे दिया था। बाकी पेमेंट भी जल्द करने वाले थे।
Read Noida News, khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi