नोएडा के इस बिल्डर ने 2 लाख में किया जान का सौदा, मृतक की पत्नी 7 महीने की प्रेगनेंट 

Spread the love

दर्दनाक खबर नोएडा सेक्टर-78 स्थित सिक्का कार्मिक सोसाइटी(sikka-karmik-society) से है। जहां मेन गेट पर लगा लोहे का स्लाइड सिक्योरिटी गार्ड के ऊपर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सफदरगंज अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सबसे हैरानी की बात ये कि बिल्डर के ऊपर अभी तक केस दर्ज नहीं किया गया है। वहीं बिल्डर की तरफ से मृतक गार्ड की जान का सौदा 2 लाख में किया जा रहा है जबकि परिजन बतौर मुआवजा 50 लाख रुपए की मांग कर रहा है। मृतक गार्ड की शादी डेढ़ महीने पहले हुई थी और उसका बच्चा भी होने वाला है।

Pic- सोशल मीडिया

5 फीट ऊंचा गेट गिरा
सेक्टर-78 में सिक्का कर्मिक सोसाइटी में कॉमर्शियल वाहनों के लिए 2 गेट बनाए गए हैं। इन गेट पर लोहे के लगभग साढ़े पांच फुट ऊंचे स्लाइड गेट लगाये गए हैं। हमीरपुर के रहने वाले 28 साल के रामहित यादव यहां गार्ड था। वहा नोएडा के सलारपुर कॉलोनी में रहता था। गार्ड साढ़े छह बजे वह लोहे के स्लाइडिंग गेट को खोल रहा था। तभी गेट का एक हिस्सा स्लाइड से निकलकर उसके ऊपर गिर गया।

Pic- सोशल मीडिया

बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी
सिक्योरिटी गार्ड की मौत की खबर सुनते ही सोसाइटी के लोग ने मेन गेट पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। स्थानीय निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉमर्शियल एरिया में सोसाइटी के गेट का फाउंडेशन सही ढंग से नहीं लगाया गया था। इसी वजह से सुरक्षा गार्ड की मौत हुई है। हालांकि पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

READ> sikka-karmik-society-gate-collapse-one-security-guard-died-another-injured, khabrimedia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *