सानिया का धोखेबाज शौहर! पाकिस्तानी एक्ट्रेस से की तीसरी शादी

Spread the love

Shoaib Malik Third Marriage: पाक एक्ट्रेस से शोएब ने की तीसरी शादी (Third Marriage), 2 भारतीय एक्ट्रेस को दे चुका है धोखा पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) को छोड़कर पाकिस्तान एक्ट्रेस सना जावेद से तीसरी शादी कर ली है। जिसकी जानकारी उन्होंने ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर के दी।
ये भी पढ़ेः विराट की फील्डिंग देख हैरान हुए आनंद महिंद्रा, पूछ डाला न्यूटन से सवाल

Pic Social Media

शोएब की यह तीसरी शादी है। इससे पहले वे भारत (India) की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। सानिया और शोएब ने 2010 में शादी की थी और इन दोनों की शादी के चर्चे भारत-पाकिस्तान के साथ-साथ तमाम देशों में हुए थे। शोएब इससे पहले भी शादी कर चुके थे। वे भारत की आयशा सिद्दीकी के साथ रिश्ते में थे। लेकिन सानिया के जिंदगी में आने के बाद उन्हें भी धोखा दे दिया था।

दरअसल शोएब और सानिया (Shoaib and Sania) के रिश्ते लंबे वक्त से ठीक नहीं चल रहे थे। सानिया ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई बार हिंट दिया। इन दोनों के खराब रिश्ते के बीच सना की एंट्री हुई। शोएब और सना जावेद के रिश्ते की खबरें काफी वक्त से चल रही थीं। लेकिन इन दोनों ने आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं बताया था। लेकिन अब शोएब ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर शादी की बात शेयर की।

पाकिस्तानी मीडिया की मानें तो भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने 2022 के अंत में क्रिकेटर शोएब मलिक से अलग होने के बाद तलाक के लिए अर्जी दी। 37 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी शोएब मलिक के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से खुश नहीं थीं। शुरुआत में उन्होंने इस मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन पति की बेवफाई से वह खुश नहीं थीं। शोएब मलिक का नाम कई महिलाओं से जुड़ा तो उन्होंने तलाक की अर्जी दे डाली। लेकिन अभी तक तलाक को लेकर कोई खबर बाहर नहीं आई है।

Pic Social Media

आपको बता दे कि शोएब मलिक (Shoaib Malik) के इस शादी समारोह में शोएब के परिवार का कोई भी सदस्य शामिल नहीं हुआ। सूत्रों ने कहा कि वे सानिया के साथ संबंध तोड़ने से नाखुश थे।

कौन है शोएब की तीसरी बीवी सना

पाकिस्तान (Pakistan) की मशहूर एक्ट्रेसेज में शुमार सना की ये दूसरी शादी है। सना ने साल 2020 में पाकिस्तानी सिंगर और एक्टर उमैर जसवाल के साथ शादी की थी। लेकिन जल्द ही ये बात सामने आने लगी कि दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहे हैं। बाद में दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक-दूसरे की फोटो डिलीट कर दी थीं। और फिर खबर आई कि दोनों का तलाक हो चुका है। मूल रूप से पाकिस्तान के कराची शहर की रहने वाली सना की पैदाइश, 25 मार्च, 1993 की है। उनका जन्म सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में हुआ था।