दुखद ख़बर..नहीं रहे इंडिया न्यूज़ के ‘हनी’

Spread the love

टीवी मीडिया से दुखद ख़बर सामने आ रही है। नेशनल न्यूज़ चैनल इंडिया न्यूज़(India News) में बतौर मेकअप आर्टिस्ट लंबे समय तक काम कर चुके हनी उर्फ अर्जुन राठौर अब इस दुनिया में नहीं रहे। दूसरों का चेहरा चमकाने वाले महज 35 साल के अर्जुन की हार्टअटैक से मौत हो गई। हनी के निधन की ख़बर मिलते ही दोस्त-परिजन सभी गमगीन हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक करीब एक दशक तक इंडिया न्यूज़ में काम कर चुके हनी ने दो साल पहले ही इंडिया न्यूज़ को अलविदा कह दिया था और बतौर फ्रीलांसर काम करने लगे थे। लेकिन धीरे-धीरे उन्हें फ्रीलांस काम मिलना बंद हो गया। उधारी बढ़ती गई..काम छूटता गया..हनी इसी बात पर डिप्रेशन में चल गए। और आखिरकार उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। हनी के परिवार में उनकी पत्नी और माता-पिता हैं।

ख़बरीमीडिया की तरफ से अर्जुन राठौर को भावभीनी श्रद्धांजलि। ईश्वर उनकी आत्मा को श्रीचरणों में जगह दे।।